फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ :सोमनाथ मंदिर जैसा दिखेगा मेजर ध्यानचंद खेल विवि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

Wed, 29 Dec 2021 12:00 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 PM IST
सार

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन मंदिर के आकार का बनाया गया है। इस डिजाइन में पांच ब्लॉक बनाए गए हैं। सरधना के सलावा में दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Major Dhyan Chand Sports University will look like Somnath temple, Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

हिमालय से लेकर विंध्याचल पर्वत तक बने मंदिरों में नागर शैली का प्रयोग किया गया है। इस शैली से कोणार्क का सूर्य मंदिर, गुजरात का सोमनाथ मंदिर, पुरी का जगन्नाथ मंदिर बनाया गया है। मेरठ में बनने  वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन भी मंदिर के आकार का बनाया गया है। खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीडीएफ कंसल्टेंट को मंदिरनुमा आकार देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही डिजाइन तैयार किया गया है। 



सरधना के सलावा में दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। वहीं खेल विश्वविद्यालय के डिजाइन में पांच ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, खाली स्थान और भविष्य के लिए होने वाले निर्माण के लिए स्थान छोड़ा गया है।  

प्रवेश द्वार पर होगी ध्यानचंद का स्टेच्यू
खेल विश्वविद्यालय का प्रवेश द्वार मंदिरनुमा बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय लिखा होगा। वहीं, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद हॉकी लेकर नजर आएंगे। उनके स्टेच्यू को लगाया जाएगा। यही प्रवेश द्वारा अतिथियों के लिए भव्य रूप लेगा। प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी और स्टेडियम भी मंदिरनुमा रहेगा। चार स्थानों को मंदिरनुमा डिजाइन दिया गया है।

Meerut: Major Dhyan Chand Sports University will look like Somnath temple, Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

आज समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव 
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे। मुख्य सचिव की होने वाली समीक्षा बैठक के लिए लखनऊ से भी 21 अधिकारी जुडेंगे। पहले सीएम योगी के 29 को मेरठ पहुंचने की अटकलें थीं, लेकिन उनका कार्यक्रम नहीं आ सका। खेल विश्वविद्यालय कार्यक्रम के लिए 16 हजार ट्रैक सूट बनाए जा रहे हैं। 75 जिलों से आने वाले आठ स्थानों पर ठहराए जाएंगे।

Meerut: Major Dhyan Chand Sports University will look like Somnath temple, Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

दीवारों पर रहेंगी खेलों की आकृति
खेल विश्वविद्यालय की विभिन्न बिल्डिंग पर खेलों की आकृति बनाई गई हैं। इसमें हॉकी, फुटबॉल, निशानेबाजी आदि रहेंगी। जिससे विश्वविद्यालय में प्रवेश करने पर एक अलग अनूभुति हो सके। वहीं, पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए हरियाली के लिए काफी स्थान छोड़ा गया है। विश्वविद्यालय के एक तरफ सड़क और पीछे गंगनहर बहती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Major Dhyan Chand Sports University will look like Somnath temple, Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

एक को मनाएंगे दीपोत्सव 
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंगलवार को विधायक संगीत सोम ने बड़कली, मोहनीपुर, भरोटा, जीतपुर, दादरी, कैली, पोहल्ली, बटजेवरा, पावलीखास, जेवरी गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व पहली जनवरी को रात आठ बजे सरधना विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे।  

विज्ञापन
Meerut: Major Dhyan Chand Sports University will look like Somnath temple, Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयार किया जा रहा मंच - फोटो : अमर उजाला

सलावा में वाटरप्रूफ पंडाल में बैठेंगे 40 हजार लोग
सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मैदान का समतल कराने के बाद मंच और हेलीपैड का निर्माण चल रहा है। लोक निर्माण विभाग यहां 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था कर रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का काम शुरू हो गया। सभा से एक दिन पहले मंच और वाटर प्रूफ पंडाल तैयार हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ शशांक चौधरी और एसडीएम सूरज पटेल समेत कई अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed