फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, संचालक समेत नौ अरेस्ट, महिलाएं बोलीं- जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार

Tue, 11 Apr 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Apr 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police have arrested nine people including five women after raid in Hotel
होटल में छापा। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक होटल पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल से पांच महिलाएं और चार व्यक्ति समेत संचालक को गिफ्तार किया। वहीं, पूछताछ के दौरान दो महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। 



वेदव्यासपुरी चौकी के पास यूबी इन होटल में हुई छापामारी
टीपीनगर में वेदव्यासपुरी चौकी के पास यूबी इन होटल में सीओ सदर कैंट पूनम सिरोही ने एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के साथ छापा मारा। पुलिस को होटल में देह व्यापार चलता मिला। 

Meerut News: Police have arrested nine people including five women after raid in Hotel
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम ने होटल से दलाल, होटल संचालक सहित चार पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो महिलाओं का कहना है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

Meerut News: Police have arrested nine people including five women after raid in Hotel
होटल में छापा। - फोटो : amar ujala

सीओ पूनम सिरोही के अनुसार, वेदव्यासपुरी सेक्टर एक में यह होटल है। एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम करीब तीन महीने से यहां रेकी कर रही थी। सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police have arrested nine people including five women after raid in Hotel
होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
मंगलवार को एनजीओ टीम के चीफ ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने एएचटीयू प्रभारी महावीर सिंह को फिर से जानकारी दी। इसके बाद एक टीम का गठन कर होटल पर छापा मारा गया। इससे आसपास के होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया।

 

विज्ञापन
Meerut News: Police have arrested nine people including five women after raid in Hotel
होटल में छापा - फोटो : अमर उजाला

सीओ ने बताया कि होटल में जांच से पता चला कि काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। टीम ने महिलाओं के अलावा दलाल इरफान, राजीव, शिवम और रितिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आसपास के होटलों में भी ऐसी गतिविधियों की सूचनाएं मिली हैं। इसलिए अन्य जगहों पर भी जांच कराई जाएगी। करीब दो साल पहले भी यह होटल चर्चा में आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed