मेरठ में तीन चाचाओं ने 250 गज जमीन के बंटवारे के लिए रोजेदार साजिद का खून बहा दिया। पुलिस का कहना है कि करीब 150 गज की मार्केट और 100 गज के मकान पर साजिद के परिवार का कब्जा था। साजिद के चाचा नौशाद, जावेद और शहजाद पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांग रहे थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
शनिवार देर रात साजिद ने अपने चाचाओं से रमजान के दौरान शराब पीने का भी विरोध किया था, लेकिन उसे शायद ही इस बात की भनक हो कि चाचा उसी की हत्या की योजना बना रहे हैं। रविवार को दिनदहाड़े चाचाओं ने बीच सड़क पर साजिद को खौफनाक मौत दे डाली। सड़क पर घायल पड़ा रोजेदार साजिद चाचाओं से जान बख्शने की गुहार लगाता रहा लेकिन तीन चाचाओं में से किसी एक का भी दिल नहीं पसीजा। तीनों अंतिम सांस चलने तक साजिद के पेट और पीठ में चाकू घोंपते रहे। आगे तस्वीरों में जाने खौफनाक मर्डर की पूरी हकीकत: -
2 of 6
मौके पर मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
साजिद नमाज पढ़कर तारापुरी मस्जिद से लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि अंजुम पैलेस के पास पहुंचते ही साजिद के चाचा शहजाद, जावेद और नौशाद ने साजिद को घेरकर जमीन पर गिरा दिया। दो आरोपियों ने साजिद के हाथ-पैर पकड़े और तीसरे ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए। वहां से गुजर रहे लोग मूकदर्शक बने रहे। साजिद को मरा समझकर हमलावर एक ही स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
3 of 6
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई मिनट के वीडियो में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पहले नौशाद, जावेद और शहजाद पीटते हुए साजिद को मार्केट से सड़क पर घसीटकर लाए। फिर जावेद ने साजिद के हाथ, नौशाद ने पैर पकड़े और शहजाद ने चाकू से सीने और पेट में ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हत्यारोपी साजिद को मरा समझकर भाग गए। तड़पते हुए साजिद ने उठने की कोशिश की तो हमलावर वापस लौटे और दोबारा चाकू से वार किए।
4 of 6
घटना के बाद मौजूद पुलिस व भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस गंभीरता से लेती तो बच सकती थी जान
शनिवार रात तीनों आरोपी चााचा शराब पी रहे थे। साजिद के भाई राशिद ने विरोध किया तो चाचा जावेद, नौशाद और शहजाद ने हथौड़े से उसका सिर फोड़ दिया था। परिजनों ने इस मामले की शिकायत 112 नंबर पर की। पुलिस मौके पर भी पहुंची। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर लिसाड़ी गेट थाने में दी गई तहरीर भी वापस करा दी थी। तब पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
5 of 6
साजिद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को तीनों चाचाओं ने मिलकर साजिद की हत्या कर डाली। आरोपी बीच सड़क साजिद पर ताबड़तोड़ वार करते रहे लेकिन उसे कोई बचाने नहीं आया। काफी देर तक वह सड़क पर ही तड़पता रहा। काफी देर बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।