फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'गंगा मैया मुझे ले जाओ, बच्चे लौटा दो', 100 साल की दादी की अंतिम विदाई बनी पोतों का अंतिम सफर; 4 भाई डूबे

Sat, 04 Apr 2026 10:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Apr 2026 10:45 AM IST
सार

मेरठ में 100 साल की दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहा रहे चार चचेरे भाई डूब गए। दो घरों के चिराग बुझ गए। चारों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। चार चचेरे भाइयों के एक साथ गंगा में डूबने की खबर ने दो सगे भाइयों के हंसते-खेलते संसार को उजाड़ कर रख दिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Four Cousins Drown in Ganga While Bathing After Grandmother Funeral
meerut drowning - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के इंचौली थाना इलाके के जलालपुर गांव के एक ही परिवार के तीन किशोर और एक युवक गंगा नदी में डूब गए। चारों युवक चचेरे भाई हैं। एक अन्य युवक को डूबने से बचा लिया गया। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में चारों का सुराग नहीं लग सका। घटना शुक्रवार को दोपहर में करीब 3:30 बजे हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर हुई।


पुलिस ने बताया कि डूबने वाले तीन किशोर और युवक 100 वर्षीय दादी भगवती देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार के बाद चारों एक अन्य परिजन प्रदीप के साथ गंगा नदी में स्नान करने लगे। नहाते समय सभी गहरे पानी में चले गए। 
Meerut News: Four Cousins Drown in Ganga While Bathing After Grandmother Funeral
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने प्रदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन चारों भाई लहरों में ओझल हो गए। डूबने वालों में जलालपुर गांव के किसान कमल सिंह सैनी के दो बेटे एलएलबी का छात्र अभिषेक (21) व दसवीं का छात्र हिमांशु (17) और उनके छोटे भाई सोनू के दो बेटे 12वीं का छात्र दीपांशु (17) व दसवीं का छात्र प्रियांशु (15) हैं। मवाना सीओ पंकज लवानिया पुलिस बल और पीएसी के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। 
Meerut News: Four Cousins Drown in Ganga While Bathing After Grandmother Funeral
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
चारों की मां का रो-रोकर बुरा हाल
मखदूमपुर घाट पर चार भाइयों के गंगा में डूबने के हादसे के बाद से जलालपुर गांव का हर घर शोक में डूबा है, हर आंख से बस आंसू बह रहे हैं। सैनी परिवार के चार चचेरे भाइयों के एक साथ गंगा में डूबने की खबर ने दो सगे भाइयों के हंसते-खेलते संसार को उजाड़ कर रख दिया है। चारों भाइयों की माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Four Cousins Drown in Ganga While Bathing After Grandmother Funeral
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
मातम में डूबा गांव, मां बोली- गंगा मैया मुझे ले जाओ... बच्चे लौटा दो
अभिषेक और हिमांशु की मां बिजेंद्री बेटों के कपड़ों को सीने से लगाकर बार-बार बेसुध हो रही हैं। सोनू की पत्नी मुनेश का विलाप सुनकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। मुनेश बार-बार एक ही गुहार लगा रही थीं गंगा मैया मुझे ले जाओ, मेरे बच्चों को लौटा दो। 

 
विज्ञापन
Meerut News: Four Cousins Drown in Ganga While Bathing After Grandmother Funeral
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कमल सिंह सैनी के दो बेटे अभिषेक और हिमांशू, उनके छोटे भाई सोनू के दो बेटे प्रियांशु और दीपांशु गंगा की लहरों में समा गए। उनकी एक छोटी बेटी प्रियांशी है। प्रियांशी ने बताया कि चारों भाई पढ़ाई में बहुत होनहार थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed