फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: शराब कांड से मचा हड़कंप, डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का किया गहन निरीक्षण, सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sat, 04 Apr 2026 12:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Apr 2026 12:44 AM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद डीएम वीके सिंह और एसएसपी अवनीश पांडे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Liquor Tragedy Sparks Alarm, DM and SSP Inspect Spot for 30 Minutes in Meerut
शराब कांड में तीन मौत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराला क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीश पांडे शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया।


अधिकारियों ने मौके पर पहुंचते ही उस स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया जहां कथित रूप से शराब का सेवन किया गया था। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई और पुलिस, आबकारी विभाग तथा स्थानीय प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

 

Liquor Tragedy Sparks Alarm, DM and SSP Inspect Spot for 30 Minutes in Meerut
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी जानने की कोशिश की कि शराब कहां से लाई गई, किन परिस्थितियों में उसका सेवन किया गया और इस पूरे मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के दौराला में शराब पीने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, ठेके पर हो रही बिक्री पर उठे सवाल

Liquor Tragedy Sparks Alarm, DM and SSP Inspect Spot for 30 Minutes in Meerut
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा और इस मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liquor Tragedy Sparks Alarm, DM and SSP Inspect Spot for 30 Minutes in Meerut
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी वीके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की हर कड़ी को जोड़ा जाए, ताकि मौतों के वास्तविक कारण सामने आ सकें।

विज्ञापन
Liquor Tragedy Sparks Alarm, DM and SSP Inspect Spot for 30 Minutes in Meerut
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed