फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मशहूर मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत पांच को उठाया, मचा हड़कंप, मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

Wed, 22 Sep 2021 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Five people including famous Islamic scholar Maulana Kaleem Siddiqui have been caught by the security agency on suspicion of suspicious activities
मेरठ से मौलाना को उठाया। - फोटो : amar ujala

मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कलीम सिद्दीकी व उनके साथी तीन मौलानाओं और ड्राइवर को सुरक्षा एजेंसी ने पूछताछ के लिए उठा लिया है। कलीम की गतिविधियां संदिग्ध होने का शक है। देर रात मौलाना के समर्थन में उलमाओं समेत मुस्लिम समुदाय के लोगों की लिसाड़ीगेट थाने में भीड़ लग गई और हंगामा किया।



मुजफ्फरनगर के फुलत गांव निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी (64 वर्ष) मंगलवार शाम सात बजे साथी मौलानाओं के साथ लिसाड़ीगेट के हूमायुंनगर में मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे। रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से वापस फुलत के लिए रवाना हो गए। इस दौरान परिजनों ने उन्हें कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी। परिजनों और परिचितों ने तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस ने उन्हें उठाने की आधिकारिक पुष्टि  नहीं की है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुए थे शामिल 

Meerut News: Five people including famous Islamic scholar Maulana Kaleem Siddiqui have been caught by the security agency on suspicion of suspicious activities
मेरठ में मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala

संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी ने निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। यही वजह है कि एजेंसी ने वापसी के दौरान उन्हें पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में नाम है। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुए थे।

Meerut News: Five people including famous Islamic scholar Maulana Kaleem Siddiqui have been caught by the security agency on suspicion of suspicious activities
मौलाना के लापता होने पर मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala

सूत्रों ने बताया कि शक के आधार पर एजेंसी उनकी तलाश में थी। वहीं मंगलवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने लिसाड़ीगेट में डेरा डाला हुआ था। रात नौ बजे मौलाना अपने साथियों के साथ जैसे मेरठ से फुलत के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। जब तक चार मौलाना को हिरासत में लेने का हल्ला मचता कि सुरक्षा एजेंसियां उनको लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

आखिर क्या हैं संदिग्ध गतिविधियां 
मौलाना कलीम ने प्री मेडिकल टेस्ट में 57वीं रैंक हासिल की, लेकिन एमबीबीएस में प्रवेश नहीं लिया। देश-विदेश में धार्मिक कार्यक्रमों में उनको बुलाया जाता है। फुलत समेत कई जगह पर उनके नाम से मदरसे चलते हैं। सवाल है कि आखिर किन संदिग्ध गतिविधियों में उनकी भूमिका है। हालांकि अभी मेरठ में कोई भी पुलिस अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Five people including famous Islamic scholar Maulana Kaleem Siddiqui have been caught by the security agency on suspicion of suspicious activities
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

देर रात तक मौलाना को ढूंढने में जुटी पुलिस 
कारी शफीकुर्रहमान कासमी के बेटे कारी अफ्फान कासमी, मुफ्ती खालिद, मौलाना सिराजुद्दीन, कारी अनवार समेत कई उलेमा भी थाने पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। लोगों ने लापता हुए मौलानाओं को बरामद करने की मांग करते हुए थाने में तहरीर भी दी। इसी दौरान पुलिस ने लोगों से कहा कि वह सुरक्षित हैं। घबराने की बात नहीं है, कुछ मामलों में सुरक्षा एजेंसी जानकारी ले रही है।

जांच के बाद खुल सकते कई राज 
देर रात तक मेरठ पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में लगी थी। लिसाड़ीगेट थाने पर कई थानों की पुलिस फोर्स लगाया गया। लखनऊ भी इस मामले में देर रात तक अपडेट करता रहा कि मौलाना को लेकर कोई बखेड़ा न खड़ा हो जाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Five people including famous Islamic scholar Maulana Kaleem Siddiqui have been caught by the security agency on suspicion of suspicious activities
मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुए थे शामिल। - फोटो : amar ujala

सकुशल बरामद किए जाएंगे मौलाना
मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत चार मौलाना ड्राइवर सलीम के साथ ही लापता हुए हैं। गंगनहर रोड पर भी पुलिस टीम गई थी। देर रात पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है, जिनको जल्द ही सकुशल बरामद किया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed