फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: बेरोजगार पति को नागवार गुजरा पत्नी का थप्पड़, बेरहमी से ली सरकारी अध्यापिका की जान, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut Murder today: Man killed his wife to take revenge for slapping him in kankarkhera
शिक्षिका की हत्या - फोटो : amar ujala
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर डाली। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरी में देवेंद्र वर्मा ऑफ हैप्पी मकान नंबर-229 में अपनी अध्यापिका पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। आज सुबह देवेंद्र ने अध्यापिका पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद हथियार लेकर खुद थाना कंकरखेड़ा पहुंच गया मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची है।

यह भी पढ़ें: दिन निकलते ही हादसा: मुजफ्फरनगर में सेना के वाहन से टकराई बाइक, हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
 
Meerut Murder today: Man killed his wife to take revenge for slapping him in kankarkhera
शिक्षिका की हत्या - फोटो : amar ujala
बताया गया कि मृतका प्रतिमा सरधना थानाक्षेत्र के नानू गांव में प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका थी। उनके एक भाई व दो बहने हैं। प्रतिमा की साल 2009 में देवेंद्र उर्फ हैप्पी के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक दस साल का बेटा भी है। देवेंद्र के पिता सेवानिवृत वकील हैं। 

 
Meerut Murder today: Man killed his wife to take revenge for slapping him in kankarkhera
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर थाने में सरेंडर कर दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि बेरोजगार होने की वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में था। वहीं पत्नी बेरोजगार होने की वजह से उसे अक्सर टॉर्चर करती थी।

यह भी पढ़ें: थप्पड़ का खौफनाक बदला: बीटेक के छात्र का कत्ल, पिता से फोन पर हुई थी ये आखिरी बात... देखें मर्डर की तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder today: Man killed his wife to take revenge for slapping him in kankarkhera
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पिछले दिनों दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान पत्नी ने देवेंद्र को चाटा मार दिया था। जिसे देवेंद्र बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रच डाली।
 
विज्ञापन
Meerut Murder today: Man killed his wife to take revenge for slapping him in kankarkhera
मृतक शिक्षिका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

गुरुवार को पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवेंद्र ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसके बाद वह कंकरखेड़ा थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed