फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थप्पड़ का खौफनाक बदला: बीटेक के छात्र का कत्ल, पिता से फोन पर हुई थी ये आखिरी बात... देखें मर्डर की तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 02:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Apr 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: A BTech student was murdered to avenge a slap see photos
Murder in Meerut - फोटो : amar ujala

मेरठ में एमआईईटी में एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर एक माह पहले छात्रों के बीच शुरू हुई वर्चस्व की जंग छात्र निखिल तोमर के कत्ल तक पहुंच गई। छात्रों के गुटों में मारपीट और धमकी देने का सिलसिला चल रहा था। मंगलवार को निखिल ने दूसरे पक्ष के छात्र आदर्श को थप्पड़ मारा था। बुधवार को निखिल की हत्या कर दी गई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में निखिल की हत्या की यही वजह बताई है। 



एमआईईटी (मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी) के कैंपस में बीटेक के द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी अभिषेक शर्मा, विभोर, प्रिंस और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। 

Meerut Crime News: A BTech student was murdered to avenge a slap see photos
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब एक महीने पूर्व एक छात्र व एक छात्रा लाइब्रेरी में बैठे थे। पुलिस के मुताबिक मोहित नाम के एक छात्र ने छात्रा पर फब्ती कसी और फिर छेड़छाड़ कर दी। तब अभिषेक शर्मा पक्ष के आदर्श ने मोहित को थप्पड़ मार दिया था। इसी के बाद से अभिषेक शर्मा और निखिल तोमर पक्ष के छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर जंग शुरू हो गई। इसके बाद कई बार दोनों गुटों में मारपीट हुई, बावजूद कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। 

Meerut Crime News: A BTech student was murdered to avenge a slap see photos
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

मंगलवार सुबह फिर से दोनों गुटों के बीच कैंपस में मारपीट हुई। आरोप है कि निखिल ने आदर्श को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अभिषेक, आदर्श और उसके साथियों ने निखिल की हत्या की योजना बना ली। बुधवार सुबह 9:55 बजे कैंपस में अभिषेक, आदर्श और उसके साथियों ने निखिल व उसके दोस्त आर्यन को घेर लिया। अभिषेक और आदर्श ने निखिल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जिसमें निखिल की मौके पर मौत हो गई। 

घटना होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की नींद नहीं टूटी। पुलिस ने छात्रों के बीच विवाद होने का कारण पूछा, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के बाद एक महीने से विवाद चलने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: A BTech student was murdered to avenge a slap see photos
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

कैंपस में घेरकर निखिल को मारा 
प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि निखिल को आरोपियों ने घेरकर मारा है। कैंपस में गाड़ी पार्किंग में अभिषेक, आदर्श और उसके साथी पहले से खड़े थे। जैसे ही निखिल वहां आया तो आरोपियों ने उसको घेर लिया। अभिषेक और आदर्श ने चाकू से निखिल पर ताबड़तोड़ वार किये। बताया गया है कि निखिल के  की गर्दन पर दो, कमर में पांच और पेट पर दो वार के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: A BTech student was murdered to avenge a slap see photos
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

निखिल ने सुबह किया था फोन... पापा पढ़ाई अच्छी चल रही है 
एमआईईटी में बेटे की हत्या की खबर के बाद पहुंचे निखिल के पिता पुष्पेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था। पुष्पेंद्र ने बताया कि वारदात से कुछ समय पहले ही निखिल ने फोन करके कहा था पापा पढ़ाई अच्छी चल रही है। उसने कहा था कि शनिवार को घर आएगा। निखिल तो नहीं आया, उसके दुनिया से चले जाने की खबर आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed