मेरठ के बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव के पति अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी रविता रात भर करवटें बदलती रही। जेल प्रशासन उसके प्रेमी अमरदीप पर भी नजर बनाए हुए है। हालांकि इनका खाना पीना सामान्य चल रहा है।
शहर के सौरभ हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया था। अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की है। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की, फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया था।
2 of 9
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप सामान्य... रविता को है ये दिक्कत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर खुलासा किया था कि पत्नी और प्रेमी ने हत्या की थी। बृहस्पतिवार को दोनों को जिला कारागार में भेजा गया था। दोनों आरोपी जेल में बंद है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि रविता को शुरुआत में नींद की दिक्कत आ रही है। अमरदीप सामान्य है। उसकी भी अन्य आरोपियों की जगह सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
3 of 9
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
4 of 9
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर मृत मिला था अमित
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था।
5 of 9
आरोपी प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप ने सपेरे निखिल से खरीदा था सांप
पुलिस ने सांप बेचने वाले सपेरे को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी।