फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैंने उसे मार डाला... लाश ले जाओ', खून से सने थे दीवार और फर्श; आखिरी सांस तक पत्नी पर चाकू-ब्लेड से वार

Sun, 03 Aug 2025 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

यूपी के मेरठ के गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी का चाकू और ब्लेड से कत्ल कर दिया। पत्नी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी ने खुद ही पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Meerut Murder husband kill wife walls and floor soaked with blood killer husband attack his wife with knife
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में शनिवार सुबह भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना (26) की चाकू से गोदकर और ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पति रविशंकर के सिर पर खून सवार था, जिस कारण आरोपी ने सपना पर उसकी अंतिम सांस तक चाकू व ब्लेड से हमला किया। 


कमरे की दीवार, फर्श और आरोपी के कपड़े खून से सने थे। पत्नी मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। आरोपी मृत पत्नी के साथ कमरे में मौजूद रहा, उसने भागने की कोशिश नहीं की। पुलिस के पहुंचने के 15 मिनट बाद आरोपी ने दरवाजा खोला।
 
Meerut Murder husband kill wife walls and floor soaked with blood killer husband attack his wife with knife
सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के कुछ समय बाद ही सपना गर्भवती हो गई थी। शादी के बाद से ही सपना का बहन के घर पर आना-जाना लगा रहता था। मृतका की बहन ममता के अनुसार सपना ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। 

 
Meerut Murder husband kill wife walls and floor soaked with blood killer husband attack his wife with knife
सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि पलभर में सबकुछ खत्म हो गया। शनिवार सुबह आरोपी पति रविशंकर घर पहुंचा। रविशंकर पत्नी को मकान की पहली मंजिल पर ले गया। पलक झपकते ही आरोपी ने विवाहिता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder husband kill wife walls and floor soaked with blood killer husband attack his wife with knife
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पत्नी पर एक के बाद एक चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। महिला लहुलूहान होकर फर्श पर गिर गई। मगर हमला करते हुए आरोपी के हाथ नहीं रूके। कमरे के अंदर का नजारा खुद ही मंजर को बयां कर रहा था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बहन को याद कर बड़ी बहन ममता बार-बार बेसुध हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Meerut Murder husband kill wife walls and floor soaked with blood killer husband attack his wife with knife
गंगानगर में पत्नी की हत्या करने के बाद कमरे में लेटा आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘मैंने पत्नी को मार डाला, शव ले जाओ’
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। आकर शव उठा लो। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई और आलाधिकारियों को जानकारी दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed