फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मां ने गला दबाकर मारा, ममेरे भाई ने धड़ से अलग की गर्दन, इसलिए हुआ छात्रा का कत्ल; आस्था की हत्या की कहानी

Fri, 06 Jun 2025 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मेरठ के परतापुर में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है। उसकी सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। दोस्त ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की।

विज्ञापन
Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ जिले में 12वीं की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) बुधवार को करीब दोपहर एक बजे अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। मां राकेश देवी ने बेटी आस्था से फोन छीन लिया। इस बात को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इसके बाद राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। मां ने इस बारे में अपने भाइयों को बताया। वह भी कार से महरौली गांव से दादरी पहुंचे। ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा और उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंककर चले गए।
Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck
आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
कटे हुए सिर की तलाश जारी
आस्था की मां, मामा और ममेरे भाई से पुलिस की पूछताछ के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने यह खुलासा किया। हिरासत में ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही। एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर जुटी रही। पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर में पहुंची।
Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
कटे सिर को जानी गंगनहर में फेंका 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में मोनू ने बताया कि आस्था की हत्या के बाद उसके कटे सिर को जानी गंगनहर में फेंका गया। पुलिस हिरासत में छात्रा की मां राकेश देवी से भी महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्रा के परिजनों से पुलिस अलग-अलग जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
पुलिस का दावा है कि छात्रा के कटे हुए सिर की बरामदगी के बाद इस वारदात में और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। छात्रा के मौसेरे भाई गौरव को भी पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि गौरव से कई राज खुलेंगे, क्योंकि पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल नंबरों की भी सीडीआर निकाली है। 

 
विज्ञापन
Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
इसमें आस्था की हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार भी बरामद की है। सीसीटीवी कैमरों में कार की आवाजाही को भी देखा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed