फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: छात्रा का सिर काट ले गए कातिल...धड़ यहां फेंका, सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 06 Jun 2025 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Jun 2025 12:48 PM IST
सार

यूपी के मेरठ जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। कातिलों ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया। कातिल सिर को साथ ले गए, जबकि धड़ को रजबहे में फेंक दिया। सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
meerut murder - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मेरठ के परतापुर में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है। दरअसल, बहादरपुर गांव के रजबहे में गुरुवार को सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। किशोर ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की।


पुलिस ने छात्रा की मां, भाई, दो मामा व ममेरे भाई को हत्या करने शक में हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
इसके विरोध में परिजनों हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस युवती का सिर बरामद करने का प्रयास कर रही है। हत्या किसने, क्यों और कहां की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
दादरी निवासी रमेश कुमार की बेटी आस्था बुधवार से लापता थी। रमेश सीआरपीएफ में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। परिवार के लोगों ने आस्था के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह यह सिर कटी लाश रजबहे में मिली तो लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
सलवार की जेब में मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा मिला
परतापुर पुलिस ने पहुंचकर सिर ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिला। छात्रा की सलवार की जेब में एक मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा पुलिस को मिला। पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। यह दौराला क्षेत्र के नंगली साधारण निवासी किशोर का था। 

 
विज्ञापन
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पुलिस ने किशोर से पहचान कराई। उसने छात्रा को दोस्त बताया। फोन पर लगातार बातचीत करने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस छात्रा के घर दादरी गांव में पहुंची। यहां छात्रा की मां राकेश देवी और नाबालिग दो भाइयों से आस्था के बारे में जानकारी ली। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed