मेरठ की पॉश कॉलोनी और उसमें रिटायर्ड अफसर का आलीशान घर, वहीं इस घर के भीतर का राज जब लोगों के सामने आया तो हर कोई चौंक गया। अमर उजाला ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर का काला सच समाज के सामने लाया तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। अश्लील वीडियो दिखाकर बच्चियों से करता था हैवानियत, अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 7
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में परत दर परत नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। दरिंदे विमलचंद के घर में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। वहीं आरोपी के घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
3 of 7
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्चियों पर मोटा पैसा खर्च करता था जबकि घर से काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता कि बच्चियों को संगीत सिखाने का झांसा देकर बुलाया जाता था।
4 of 7
मौके से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि जागृति विहार में हैवान विमल चंद का मकान करीब 150 गज में है। प्रथम तल पर दो कमरे, किचन और एक छोटा कमरा है। सीसीटीवी कैमरे ने बच्चियों के साथ दरिंदगी होने की पोल खोली है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
5 of 7
मौके से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक और बड़ा खुलासा हुआ है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरानी और बच्चियों पर महीने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च करता था। आरोपी के घर को पुलिस ने बारीकी से खंगाला। एक कमरे में काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं जिस पर पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी और नौकरानी द्वारा बच्चियों को संगीत सिखाने के बहाने यहां लाया जाता था। पुलिस ने इसको लेकर भी जांच पड़ताल की है।