फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैमरा खराब नहीं होता तो कभी न खुलता बच्चियों से दरिंदगी का राज, ऐसे हुआ घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश

Fri, 03 May 2019 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 May 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
minor girls misbehaving case Exposed after a Technician came to repair camera in accused house
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच के अनुसार रिटायर्ड अधिकारी विमलचंद के घर पर 13 कैमरे लगे थे। इन कैमरों का एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया था, लेकिन इसी बीच उसे अपने घर के कुछ कैमरे खराब होने की जानकारी हुई। उसने टेक्निशियन को कैमरे ठीक करने के लिए बुलाया और इसके बाद खुलनी शुरू हुई विमलचंद की घिनौनी हरकतों की तह। 

minor girls misbehaving case Exposed after a Technician came to repair camera in accused house
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

कैमरे खराब होने के बाद मकान मालिक विमल चंद ने कैमरों के लिए टेक्निशियन आशू को बुलाया। जब आशू ने कैमरों की डीवीआर देखी तो पता चला कि मकान मालिक अपने घर में बच्चियों को बुलाकर दरिंदगी करता है। कैमरे ठीक करने के बाद आशू ने कैमरों की डीवीआर का रिकॉर्ड अलग से एक पेन ड्राइव में सेव कर लिया। 


 
minor girls misbehaving case Exposed after a Technician came to repair camera in accused house
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि आशू ने इस मामले में विमलचंद के घर पर एक पेन ड्राइव देते हुए कहा कि उसकी सारी करतूत उसके पास आ गई है। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर मेसेज भी हुए। कैमरे ठीक करने के नाम पर आशू ने 80 हजार रुपये भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
minor girls misbehaving case Exposed after a Technician came to repair camera in accused house
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला

राज खुलने के डर से बंद करा दिए थे कैमरे
जब विमलचंद को पता चला कि आशू के पास वीडियो फुटेज पहुंच गई और यह राज खुल सकता है तो विमलचंद ने अपने घर के सभी कैमरों को बंद करा दिया और एक सीक्रेट कैमरा अपने शयन कक्ष में लगा दिया। 

विज्ञापन
minor girls misbehaving case Exposed after a Technician came to repair camera in accused house
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नवंबर 2018 तक की फुटेज और कुछ अन्य फोटो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने कैमरों के टेक्निशियन आशू से दो पेनड्राइव भी बरामद की है। एक पेनड्राइव इसलिए जिससे किसी को पता नहीं चले कि अन्य रिकॉर्ड भी है। सभी कैमरों और पेनड्राइव को आरोपी आशू एक महिला के घर पर रखकर आया था। जहां से पुलिस ने सारा सामान बरामद करते महिला से भी पूछताछ की। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed