फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्पेक्टर साहब! बेवफा थी... मार डाला, 8 साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Fri, 08 Feb 2019 05:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut, man murdered his Wife on Rose Day, police arrested the accused husband
पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी के पास बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हो गई। प्रेम विवाह के एक दर्दनाक अंत ने हर किसी को भावुक कर दिया। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को पशु काटने वाले छुरे से काट डाला। हत्यारोपी खून से सना छुरा लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचा तो हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को घटना के एक घंटे बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।



एसपी सिटी रणविजय सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नेक गांव, जानीखुर्द निवासी संजय वाल्मीकि की शादी करीब आठ साल पहले अमृता (26) निवासी सतवाई से हुई थी। संजय पत्नी और तीन बेटों के साथ माधवपुरम चौकी के पास वाल्मीकि बस्ती में किराए पर रह रहा था। संजय को शक था कि उसकी पत्नी अमृता के नंगला गांव निवासी उसके दोस्त जितेंद्र से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद रहता था। 

Meerut, man murdered his Wife on Rose Day, police arrested the accused husband
लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे दंपति में कहासुनी हुई थी। संजय ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। धमकी दी थी कि यदि वह जितेंद्र से मिली तो दोनों को जिंदा नहीं छोड़ेगा। बुधवार देर रात संजय ने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया। उसके बाद अलमारी से पशु काटने वाला छुरा निकाला। बेड पर सो रही पत्नी के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर छुरे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी अमृता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

दिल्ली रोड से दिखाई गिरफ्तारी : हत्या के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी संजय की दिल्ली रोड माधवपुरम में मंदिर के सामने से गिरफ्तारी दिखाई है। जबकि हत्या में प्रयुक्त छुरा ग्रीन बेल्ट नर्सरी से बरामद करने की बात कही है। एसपी सिटी का दावा है कि हत्यारोपी थाने नहीं पहुंचा था। पुलिस ने एक घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

Meerut, man murdered his Wife on Rose Day, police arrested the accused husband
आरोपी हत्यारोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
डीजे के शोर और टीवी की आवाज बढ़ाकर किया खून
बताया गया कि जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, पास ही एक विवाह समारोह में डीजे बज रहा था। हत्यारोपी संजय ने वारदात को अंजाम देने से पहले तेज आवाज में टीवी चलाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि चीख पुकार मचने पर पड़ोस के लोग जाग गए थे।

इस दौरान हत्यारोपी ने पड़ोस के लोगों से कहा कि उसने पत्नी को निपटा दिया। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

प्रेम विवाह का दुखद अंत 
पुलिस के अनुसार साल 2011 में संजय की मुलाकात अमृता से हुई थी। अमृता उस समय कॉलेज में पढ़ती थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर अमृता के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। लेकिन इस शादी से दस दिन पहले ही संजय और अमृता ने प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराई थी। दोनों पक्षों के परिजनों ने पंचायत में किनारा कर लिया था, जिसके बाद संजय अमृता के साथ माधवपुरम में किराए पर रहने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, man murdered his Wife on Rose Day, police arrested the accused husband
एसपी सिटी रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

कर दिया था एलान
पुलिस के अनुसार इस बीच संजय के दोस्त जितेंद्र का घर आना-जाना शुरू हुआ तो एक बार संजय ने जितेंद्र को पत्नी के साथ घर में देख लिया था। शक बढ़ने पर उसने एलान कर दिया था कि एक दिन वह पत्नी को निपटा देगा। 

बच्चों का क्या कसूर
दंपति से तीन बेटे देव (7), युग (5) और तीन साल का चिराग हैं। पुलिस पहले तीनों बच्चों को थाने लेकर पहुंची, जहां बच्चों ने पिता को हवालात में देखा तो रोने लगे। उसके बाद पुलिस ने संजय के एक दोस्त के माध्यम से तीनों बच्चों को उसके गांव भिजवाया। आसपास के लोगों का कहना है कि इन बच्चों का क्या कसूर है, जो इन्हें अनाथ होने की सजा मिली है।

विज्ञापन
Meerut, man murdered his Wife on Rose Day, police arrested the accused husband
आरोपी हत्यारोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के अनुसार हत्यारोपी संजय ने पूछताछ में कहा कि उसे पत्नी की हत्या पर कोई पछतावा नहीं है। वह बेवफा थी इसलिए उसे मार दिया। कई बार उसे और जितेंद्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो फिर क्या करता।

लग रहा था कि कहीं दोनों उसे ही न मार डालें। संजय का दावा है कि उसने बुधवार शाम को ही अमृता को एक हजार रुपये साड़ी लाने के लिए दिए थे। रात करीब आठ बजे वह बाहर से आया तो पत्नी अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी थी। उसी समय उसने तय कर लिया था कि आज की रात वह पत्नी को मार डालेगा।

सात जगह मारा छुरा
पुलिस के अनुसार अमृता का शव खून से लथपथ हालत में मिला। बेड और कमरे में खून ही खून फैला था। संजय ने बताया कि जब पत्नी सो रही थी तो उसने जानवर काटने वाले छुरे से उसका गला काट दिया था। उसके बाद सीने और कोख में छुरा घोंपा था। पुलिस ने बताया कि छुरे के सात जगह निशान मिले हैं। सीने में छुरा छह इंच तक घुस गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed