फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बजट 2019: पढ़ें- योगी सरकार के बजट पर पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेताओं का वार-पलटवार

Fri, 08 Feb 2019 05:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Feb 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
UP Budget 2019 of yogi goverment, leaders of the party and opposition gave the process on the budget
यूपी बजट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने इस कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर दिया है। योगी सरकार ने इस बार चार लाख 70 हज़ार 684 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट गुरुवार को यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने पेश किया। आगे जानिए बजट पर क्या बोले पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता:-

UP Budget 2019 of yogi goverment, leaders of the party and opposition gave the process on the budget
भाजपा नेता डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

बजट सर्वग्राही और सर्व स्पर्शी है, जिसमें हर वर्ग का पूरी तरह ध्यान रखने के साथ ही सरकार ने विकास योजनाओं का भी खाका खींचा है। यह बजट सबसे बेहतर बजट है। - डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रदेश की जनता के जीवन में व्यापक तरक्की एवं परिवर्तन करने में यह बजट सफल होगा। - विनीत अग्रवाल शारदा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

बजट में एक भी वर्ग ऐसा नहीं है, जिसे अछूता रखा गया हो। मेरठ के लिए रैपिड और मेट्रो के लिए बजट स्वीकृत कर विकास गति को बढ़ाया है। युवाओं का ध्यान रखा गया है। - अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक भाजपा

प्रदेश सरकार ने भी विकासोन्मुखी बजट से विपक्षियों का मुंह बंद कर दिया है। उनके पास सिर्फ खीझ मिटाने के सिवा कुछ नहीं है। यह बजट प्रदेश के इतिहास का एतिहासिक बजट है। - मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष भाजपा

UP Budget 2019 of yogi goverment, leaders of the party and opposition gave the process on the budget
विनीत अग्रवाल शारदा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

प्रदेश सरकार का बजट भी किसानों के साथ छलावा है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने में फेल सरकार बंद मिलों को निजी हाथों में देने का काम कर रही है। - डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश संगठन प्रभारी रालोद

प्रदेश का बजट मायूस करने वाला है। किसानों के साथ नौजवानों को मायूसी हाथ लगी है। किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाली सरकार किसानों के लिए काम करने का झूठा दंभ भर रही है। - चौधरी यशपाल सिंह, वरिष्ठ नेता कांग्रेस

यूपी सरकार का यह बजट मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा है। पूरी तरह चुनावी बजट हर वर्ग को मायूस करने वाला है। भाजपा बेनकाब हो चुकी है। - कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Budget 2019 of yogi goverment, leaders of the party and opposition gave the process on the budget
फाइल फोटो

यूपी सरकार केइस बजट में मेरठ के लिए कुछ नहीं है। न गन्ना किसानों को कुछ दिया है और न ही स्वास्थ्य केलिए। मेट्रो और उद्योगों के लिए भी कुछ  नहीं है। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा

केंद्र सरकार की तरह यूपी की भाजपा सरकार को भी किसी की परवाह नहीं है। केंद्र के बाद यूपी सरकार के बजट ने भी निराश किया। यह बजट पूरी तरह से फेल है। - रफीक अंसारी, शहर विधायक

चुनाव का समय है। यह बजट केवल हवा-हवाई है। इसमें किसी को कुछ मिलने वाला नहीं है। खास तौर से मेरठ के हिस्से तो केवल निराशा ही आई है। - सुभाष प्रधान, बसपा जिलाध्यक्ष

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed