{"_id":"68cf888d75295f269406386a","slug":"meerut-lawyers-leaders-and-businessmen-also-supported-lying-on-the-streets-of-the-city-2025-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: शहर की सड़कों पर लेटे वकील, नेताओं और व्यापारियों ने भी दिया साथ, जानें आखिर क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शहर की सड़कों पर लेटे वकील, नेताओं और व्यापारियों ने भी दिया साथ, जानें आखिर क्या है माजरा
Sun, 21 Sep 2025 10:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:39 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों, नेताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने भी प्रदर्शन किया। साथ ही शहर में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग अब जनआंदोलन में तब्दील हो गई और शनिवार को जनसमूह सड़कों पर उतर आया। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर कचहरी में मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय से लेकर बेगमपुल तक पैदल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व आमजन भी शामिल हुए। बेगमपुल पर दो घंटे तक मानव शृंखला बनाकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
बेगमपुल पर बनाई मानव शृंखला।
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों की आवाजाही पर अधिवक्ता सड़क पर लेट गए। एक स्वर में सभी ने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग की। इस दौरान भीषण जाम के हालात भी बन गए। यातायात को डायवर्ट कर निकाला गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 22 जनपदों में शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया और शहर के प्रमुख चौराहा और स्थान पर प्रदर्शन किया। मेरठ में भी सुबह से ही अधिवक्ता मेरठ बार के नानक चंद सभागार में एकत्र हुए।
अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी की सभी दुकानें और अधिवक्ताओं के चेंबर बंद रहे। समिति के चेयरमैन संजय शर्मा, संयोजक राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कचहरी से नारेबाजी करते हुए हाथों में बैनर और नारे लिखीं तख्तियां लेकर पीएल शर्मा मार्ग पर पैदल मार्च किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद जैन, युवा ब्राह्मण सभा, संजय गैलेक्सी ने प्रदर्शन में शामिल लोगों का शीतल जल आदि देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वकील अपने ऊपर तेल उड़ेलने लगा, तो उसे रोका गया।
- फोटो : अमर उजाला
बेगमपुल पर लगा जाम
पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पंडित कैलाश दत्त व विवेक दत्त ने माला पटके पहनाकर स्वागत किया। जुलूस और पैदल मार्च बेगमपुल पर पहुंचा। यहां अधिवक्ताओं व लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर बेगमपुल को जाम कर दिया। संजय शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय पाने के लिए 750-800 किमी. दूर चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे व्यर्थ का समय और पैसों की बर्बादी होती है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए ताकि लोगों को सस्ता, सुलभ न्याय मिल सके।

व्यापारियों ने भी दिया साथ।
- फोटो : अमर उजाला
वाहन निकालने पर हुई नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता बेगमपुल चौराहे पर जगह-जगह दरियां डालकर धरना देकर बैठे रहे। इस बीच कुछ रास्तों पर कुछ वाहन चालक वाहन निकालने लगे तो अधिवक्ताओं ने सड़क पर लेट कर उन्हें रोका। कुछ लोगों से नोकझोंक हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद पुलिस की ओर से यातायात के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में दूर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने जैसे-तैसे वाहनों को को डायवर्ट कर निकाला।