उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा की पहाड़ियों पर बादल फटने से अचानक आई तेज बाढ़ में जान गंवाने वाले मोहम्मद कैफ के चचेरे बड़े भाई गुड्डू ने बुधवार को आपबीती सुनाई। गुड्डू ने बताया कि मोहम्मद कैफ बिस्तर समेत बहकर करीब 60 फीट गहरे गड्ढे में दब गया था। साथियों ने मलबे के ऊपर कैफ के बिस्तर और कमरे का फर्नीचर देखकर उसके दबने का अंदाजा लगाया और तलाशना शुरू किया। पांच घंटे बाद कैफ का शव मिला। उसे रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद उत्तराखंड प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मदद में जुटी।
देहरादून आपदा: गुड्डू बोला- मेरे सामने ही बिस्तर समेत मलबे में दबा कैफ, रोंगटे खड़े कर देगी बड़े भाई की आपबीती
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:01 PM IST
सार
Meerut News: देहरादून में बादल फटने से आई बाढ़ में कैफ अपने कमरे समेत बह गया और 60 फीट गहरे गड्ढे में दब गया। जब मलबा हटाया जाने लगा, तो उसके बिस्तर से पता चला कि कैफ यहीं दबा है। उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन