मेरठ में पुलिस लाइन में दरोगा इंद्रजीत सिंह (45) ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इंद्रजीत सहारनपुर में नगर कोतवाली थाने की सराय गंज पुलिस चौकी के प्रभारी थे।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य पुलिस अफसर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
2 of 7
मृतक दरोगा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के थाना बाजपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का परिवार मेरठ में पुलिस लाइन में रह रहा था। इनकी तैनाती सहारनपुर में चल रही थी।
3 of 7
दरोगा सुसाइड केस।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को इंद्रजीत तीन दिन की छुट्टी लेकर आए थे। बजाया जा रहा है कि रात को परिवार के लोग सो रहे थे। वहीं, इंद्रजीत के कमरे से तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे इंद्रजीत ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। काफी देर बाद पत्नी नवनीत कौर ने कमरे के दो दरवाजों पर हाथ मारकर आवाज दी। इनके न खुलने पर तीसरे दरवाजे से देखा तो इंद्रजीत लहूलुहान हालत में पड़े थे।
4 of 7
दरोगा सुसाइड केस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, उन्हें गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शाम को परिजन शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।
5 of 7
दरोगा सुसाइड केस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी तक घरेलू कलह की स्थिति सामने आई है। सहारनपुर पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है।