फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट

Thu, 09 Feb 2023 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

Meerut News : अर्जेंटीना से पर्यटक सैलानियों का ग्रुप गुरुवार को हस्तिनापुर पहुंचा। यहां का इतिहास जानकर उन्होंने कहा कि इंडिया इज द ग्रेट।

विज्ञापन
Meerut: A group of tourists reached Hastinapur from Argentina and knowing history said India is the great
पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण करने के लिए अर्जेंटीना से एक पर्यटक सैलानियों का ग्रुप हस्तिनापुर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने महाभारत कालीन स्थलों के साथ-साथ जैन धर्म के प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां का इतिहास जानकर कहा कि इंडिया इज द ग्रेट। 



बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना से करीब दो दर्जन पर्यटक सैलानियों का एक ग्रुप महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में पहुंचा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने सबसे पहले कस्बे के प्राचीन पांडव टीले का भ्रमण किया। जहां पर तैनात पुरातत्व विभाग के कर्मचारी अरविंद राणा से पांडव टीले पर अमृत कूप की धार्मिक महत्ता जानी।

Meerut: A group of tourists reached Hastinapur from Argentina and knowing history said India is the great
हस्तिनापुर पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा अभी तक पांडव टीले पर कराए गए उत्खनन में निकले प्राचीन अवशेष और प्राचीन इतिहास को जाना। 

Meerut: A group of tourists reached Hastinapur from Argentina and knowing history said India is the great
पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुरातत्व विभाग के कर्मचारी अरविंद राणा ने उन्हें कई महत्वपूर्ण प्राचीन रहस्य के बारे में बताया तो उनकी दिलचस्पी और बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने पांडव टीले पर स्थित रघुनाथ महल प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर आदि स्थानों का भ्रमण कर इतिहास जाना। इसके बाद वह प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर और श्वेतांबर श्री अष्टापद पहुंचे, जहां पर उन्होंने श्री अष्टापद के दर्शन कर भ्रमण किया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: A group of tourists reached Hastinapur from Argentina and knowing history said India is the great
पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर और कैलाश पर्वत रचना पर भ्रमण करने के बाद वे ऐतिहासिक नगरी में स्थित जंबूद्वीप स्थल पर पहुंचे। जंबूद्वीप स्थल पर उन्होंने कई स्थानों पर सेल्फी ली और इतिहास के बारे में जाना। इस दौरान गाइड ने उन्हें ज्ञानमती माता के बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन
Meerut: A group of tourists reached Hastinapur from Argentina and knowing history said India is the great
पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर अर्जेंटीना से आए निक जॉन्स, जॉनसन, हैरी, जूली आदि से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की तो उन्होंने ऐतिहासिक नगरी के बारे में बताया कि उन्होंने गूगल पर हस्तिनापुर के इतिहास के बारे में सुना था, जिसे आज उन्होंने देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed