शहीद अनिल तोमर कहते थे... दो-चार आतंकियों के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल बताते थे कि भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी से बॉर्डर पर तैनात है। बातचीत के दौरान इस सवाल पर कि आतंकी सामने आ गए तो क्या करोगे? कहते थे कि दो-चार आतंकियों के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं।
अनिल में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। कक्षा छह तक आते-आते अनिल ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मन बना लिया था। पढ़ाई में होशियार अनिल शांत स्वभाव के थे। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रुचि खेलों में भी थी।
यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
इस बार नवंबर में छुट्टी आए थे। अनिल बताते थे कि सीमा पर जवान कैसे शून्य डिग्री से भी नीचे के तापमान में मुस्तैद रहते हैं।
वे अपनी टीम के साथ विशेष ऑपरेशन के लिए जाते हैं। पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 17 दिसंबर को उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी। मार्च-अप्रैल में आने का वादा करके गए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/