फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: सौतेली बेटी के चरित्र पर था शक, पिता ने ठेकेदार को फंसाने के लिए 15 साल की पिंकी को दी दर्दनाक मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Oct 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut: father shot dead his step daughter for doubting her bad character
मृतक पिंकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र निवासी पिंकी के सौतेले पिता को उसे चाल-चलन पर शक था। वह बेटी की हरकतों से परेशान था और उससे छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने एक तरकीब सोची और ठेकेदार को फंसाकर उसकी करोड़ों की जमीन कब्जाने की योजना बनाई। एक तीर से दो निशाने साधने के लिए उसने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने सारा सच उगल दिया। 



पुलिस पूछताछ में पिता की जुबान लड़खड़ाते ही हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पिता विनोद ने एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की। बेटी के चरित्र पर विनोद को शक था। वह बेटी को मारकर खादर में डेरावाला में खेती-बाड़ी करना चाहता था, जिसमें ठेकेदार कालू अड़ंगा लगा रहा था। दोनों मकसद पूरे करने के लिए विनोद ने ठेकेदार कालू को बेटी की हत्या में नामजद आरोपी बनाकर उसे फंसाने की योजना बनाई और बेटी को मौत की भेंट चढ़ा दिया। 

Meerut: father shot dead his step daughter for doubting her bad character
meerut police - फोटो : अमर उजाला

बेटी से पाना चाहता था छुटकारा
किठौर थाना क्षेत्र के तेजपुरी गांव में 15 साल की पिंकी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खादर क्षेत्र में करोड़ों की जमीन पर कब्जे की नीयत और एक ठेकेदार को फंसाने की मंशा से पिता विनोद ने ही सौतेली बेटी पिंकी को मार डाला था। ऐसा करके वह मानसिक रूप से बीमार पिंकी से पीछा छुड़ाना चाहता था और उसकी हत्या के आरोप में ठेकेदार कालू को फंसाना चाहता था, लेकिन छानबीन के बाद जो सच सामने आया, उससे पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: खान सिस्टर्स ने कोरिया में बिखेरा अपनी आवाज का जादू, कृष्ण बन गीता पाठ कर बटोरीं थीं सुर्खियां

Meerut: father shot dead his step daughter for doubting her bad character
meerut police - फोटो : अमर उजाला

सात दिन पहले बेटी को मारी थी गोली

तेजपुरी गांव में पिंकी को सात दिन पहले गोली लगी थी। ये गोली खुद उसके पिता ने ही मारी थी। गुरुवार रात  पिंकी की मौत हो गई थी। पिता विनोद ने परीक्षितगढ़ शेरावानी गांव निवासी कालू के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया गया। आरोप है कि ठेकेदार कल्लू के पास विनोद भी काम करता था। कालू पर कुछ रुपये बकाया थे। पुलिस के मुताबिक विनोद ने बताया कि खादर में बाबा बिसरा सिंह की जमीन की देखरेख ठेकेदार कालू करते हैं। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए बढ़ला आलमगीर गांव के कुछ लोग लगे हुए हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष ने विनोद से सेटिंग कर ली। इसके बाद विनोद ने बेटी की हत्या कर ठेकेदार कालू को नामजद आरोपी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: father shot dead his step daughter for doubting her bad character
meerut police - फोटो : amar ujala

बार बार बयान बदलता रहा आरोपी पिता

पुलिस के मुताबिक आरोपी पक्ष का मकसद था कि अगर ठेकेदार कालू हत्या के मामले में जेल चला जाएगा तो बाबा बिसरा सिंह की जमीन पर उसका कब्जा हो जाएगा। इसके चलते ठेकेदार के करीबी नौकर विनोद को मोहरा बनाया। पुलिस ने विनोद और कालू से अलग-अलग बात की तो मामला खुलता चला गया।

विज्ञापन
Meerut: father shot dead his step daughter for doubting her bad character
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला

लोगों को नहीं थी घटना की जानकारी

सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना कि जिस दिन पिंकी को गोली मारी गई, इसके बारे में आसपास के लोगों को जानकारी नहीं है। अमूमन गोली की घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच जाते है। गुरुवार को पिंकी की मौत हुई और विनोद मुकदमे में हत्या की धारा लगवाने थाने पहुंच गया। इस पर पुलिस को शक हुआ। बाद में पता चला कि पिंकी सौतेली बेटी थी। विनोद बार-बार बयान बदलता रहा और फिर उसकी जुबान खुल ही गई। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed