फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: खान सिस्टर्स ने कोरिया में बिखेरा अपनी आवाज का जादू, कृष्ण बन गीता पाठ कर बटोरीं थीं सुर्खियां

Sun, 09 Oct 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Oct 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Khan sisters of Meerut performs in Korea, came to news after doing Gita paath as Krishna
खान सिस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कोटला निवासी खान सिस्टर्स ने कोरिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। 2017-18 में चावली देवी इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में कृष्ण की वेशभूषा में संस्कृत में गीता पाठ करने पर आलिया खान चर्चा में आई थीं। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। कोरिया में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर दोनों बहनें काफी उत्साहित थीं। रविवार को उन्होंने अपनी पहली परफॉर्मेंस देते हुए वंदेमातरम् का गान किया। 



आलिया खान अपनी जुड़वा बहन अलीमा खान के साथ कोरिया में परफार्मेंस दे रही हैं। बता दें कि दोनों सुभारती विवि के फाइन आर्ट्स कॉलेज से बीपीए वोकल की पढ़ाई कर रही हैं। कॉलेज की ओर से टीम के साथ खान सिस्टर्स को कोरिया के लिए चुना गया है। जहां दोनों इंडियन क्लासिकल म्यूजिक कल्चर को प्रस्तुत करेंगी। जिसमें राग, गजल, भजन, ठुमरी व तराना शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Sports: गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में झटका स्वर्ण 

Khan sisters of Meerut performs in Korea, came to news after doing Gita paath as Krishna
खान सिस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

खान सिस्टर्स की स्कूलिंग सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज से हुई है। मुस्लिम धर्म होने के बावजूद गीता का पाठ कर उन्होंने देश व विदेशों में खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उनके पिता शाहिद अनवर खान व मां अफरोज खान का सपना है कि सिंगिंग में देश का नाम रोशन करें। 

Khan sisters of Meerut performs in Korea, came to news after doing Gita paath as Krishna
खान सिस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के अमर उद्घोष के स्मृति समारोह के मौके पर गीता पर गायन व भाषण प्रतियोगिता हुई थी। गायन प्रतियोगिता में मेरठ की आलिया को दूसरा स्थान मिला। दरअसल, आलिया ने जब गीता गायन किया तो उस समय उसने भगवान श्रीकृष्ण की तरह ही अपना रूप बना रखा था। इसे लेकर काफी चर्चाएं हुईं थीं।

यह भी पढ़ें: World Post Day:  बदलते दौर में डाक विभाग ने भी बदला सेवाओं का तरीका, घर-घर पहुंच एटीएम जैसी सेवा दे रहे डाकिये

विज्ञापन
विज्ञापन
Khan sisters of Meerut performs in Korea, came to news after doing Gita paath as Krishna
सीएम योगी व राज्यपाल राम नाईक ने आलिया को सम्मानित किया। - फोटो : amar ujala

वहीं आलिया की खूब सराहना भी की गई। आलिया की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि उसका मजहब इस्लाम है, लेकिन उसने जिस लय के साथ गीता का गायन किया, वह सराहनीय है। यह उन पाखंडियों की आंखें खोलने वाला है जो देश और समाज को धर्म व मजहब के नाम पर बांट रहे हैं।

विज्ञापन
Khan sisters of Meerut performs in Korea, came to news after doing Gita paath as Krishna
खान सिस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल खान बहनों के अंतर्राष्ट्रीय टूर को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। आलिया व अलीमा ने बताया 5 अक्तूबर को वे कोरिया के लिए रवाना हो गईं थी। वह तीन दिन प्रस्तुति देने के बाद 11 अक्तूबर को मेरठ वापस लौटेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed