फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suicide: बुलंदियों के सपने देख रही थी बेटी, गरीब पिता न जुटा सका पढ़ाई की फीस, चंद रुपयों में खरीद लाय 'जहर'

Fri, 05 Jul 2024 01:34 PM IST
Dimple Sirohi शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jul 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut father could not arrange money for daughter admission fee, suicide along with her
पिता-पुत्री ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गुरुवार को आर्थिक तंगी के चलते एक पिता इतना बेबस हो गया कि वह अपनी लाड़ली बेटी की पढ़ाई की इच्छा पूरी न कर सका तो उसने बेटी के साथ मिलकर माैत का घूंट पी लिया। दाैराला थानाक्षेत्र के चिरौड़ी गांव में जोगेंद्र प्रजापति (50) पुत्र जुम्मन ने बेटी खुशी (16) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।



दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। इस घटना से परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।

Meerut father could not arrange money for daughter admission fee, suicide along with her
पिता पुत्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पांच बच्चे, खुद जोगेंद्र और उसकी पत्नी। गृहस्थी के इस बोझ में जोगेंद्र के कंधे झुकते जा रहे थे। तीन बेटियां व दो बेटे धीरे-धीरे बड़े हो रहे थे। दिन-ब-दिन परिवार का खर्च बढ़ रहा था और जोगेंद्र की फिक्र भी।

सबसे बड़ी बेटी खुशी पढ़ने में अच्छी थी। उसने बुलंदियां छूने का सपना देखना शुरू कर दिया था, लेकिन बाप की गरीबी आड़े आ रही थी।

बिटिया अपने बाबुल से रोज दाखिले की जिद करती और बेचारा बाप दाखिले की बजाए महज दिलासा देकर अपने दिल पर पत्थर रख लेता। बृहस्पतिवार को जोगेंद्र का सब्र जवाब दे गया। नतीजतन, दोनों बाप-बेटी ने मौत का घूंट पीकर गरीबी से निजात पा ली। 

Meerut father could not arrange money for daughter admission fee, suicide along with her
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चिरौड़ी गांव निवासी जोगेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घर का खर्च बढ़ने पर जोगेंद्र की पत्नी ने मजदूरी करनी शुरू कर दी। बेटी खुशी ने इस बार गांव स्थित स्कूल से 10वीं की परीक्षा 75 प्रतिशत नंबर लेकर पास की।

खुशी जोगेंद्र से आगे की पढ़ाई करने के लिए जिद कर रही थी। पहले तो जोगेंद्र ने खुशी को दिलासा दिया, लेकिन स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद वह दाखिले के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं कर सका। बेटी से झूठ बोल-बोलकर जोगेंद्र थक चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut father could not arrange money for daughter admission fee, suicide along with her
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को जब जोगेंद्र खाना खाने घर पहुंचा तो बेटी ने दाखिले की जिद की, लेकिन पिता के पास बेटी के सवाल का कोई जवाब नहीं था। जोगेंद्र पहले से ही जहरीला पदार्थ लेकर घर पहुंचा था। खुशी के बाकी बहन-भाई गांव में खेल रहे थे। इस दौरान जोगेंद्र ने बेटी को जहरीला पदार्थ दिया और खुद भी सेवन कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut father could not arrange money for daughter admission fee, suicide along with her
मृतक पिता - फोटो : अमर उजाला

पत्नी लता के पहुंचने पर जोगेंद्र ने बताया कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में जोगेंद्र ने पत्नी से कहा कि वह अपनी बेटी की ख्वाहिश पूरी नहीं कर सका, इसलिए उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed