हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में थाना पुलिस की लापरवाही से हुई सोनवीर की मौत के बाद दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और थाना प्रभारी को 24 घंटे में हटाने, सहित कई मांगों के आश्वासन के बाद दोपहर को गांव के श्मशान घाट पर क्षेत्र के हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
रठौरा खुर्द में करीब 20 दिन पूर्व खेल में हुए विवाद को अनुसूचित जाति और वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच में आपस में कहा-सुनी हो गई थी। जिसमें वाल्मीकि समाज के आदित्य ने दूसरे पक्ष के शिवा से बदला लेने की कसम खाई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा पुलिस ने इस मामले में शांति भंग की कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्षों में एक दूसरे के प्रति आक्रोश बढ़ गया।
2 of 6
परिजन व ग्रामीण महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जब सोनवीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने भाई के घर जा रहा था तभी आदित्य वाल्मीकि ने अपनी दोनाली बंदूक से की उसके सीने में फायर झोंक दिया। जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई।
3 of 6
गांव में माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सोनवीर की मौत की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची तो आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने वाल्मीकि समाज और इस हत्या के आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ और पत्थरों किया जिसमें पुलिस से भी झड़प हुई।
4 of 6
माैके पर माैजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जब सोनवीर कश्यप पोस्टमार्टम के बाद करीब 11 बजे गांव पहुंचा। तो गांव में मातम छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हर स्थिति को संभालने के लिए एसपी क्राइम अनित कुमार, सीओ सौरव सिंह सहित कई सीओ और करीब आधा दर्जन थाना प्रभारी मौजूद रहे। वहीं सैकड़ों पुलिसकर्मी और क्विक एक्शन फोर्स भी गांव में तैनात थी।
5 of 6
गांव में एंबुलेंस से लाया गया शव
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो सोनवीर का शव उसके घर पर करीब 15 मिनट तक ही रखा गया। उसके बाद ग्रामीण उसके शव को लेकर पुराने पंचायत भवन पहुंचे। उसके बाद तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।