मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में रामलीला मैदान के समीप डबल मर्डर के बाद डकैती की वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक की जलीलपुर शाखा में तैनात सीनियर मैनेजर संदीप कुमार का हस्तिनापुर में रामलीला मैदान के पास मकान है। वह अपनी पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश के साथ पिछले कई सालों से रह रहे थे, जबकि उसके माता-पिता कस्बे में ही अन्य स्थान पर रहते हैं। वहीं सोमवार शाम अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी शिखा और बेटे रूकांश की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में बेड में छुपा दिए थे।
2 of 7
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि संदीप कुमार ड्यूटी पर गए हुए थे, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं देर रात करीब एक बजे एसपी, एसपी देहात, सीओ साहित पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
3 of 7
मामले की जानकारी लेते आईजी प्रवीण कुमार।
- फोटो : amar ujala
उधर, खुलासे के लिए फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। वहीं मंगलवार को आईजी प्रवीण कुमार भी एसपी देहात केशव कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर बारीकी से फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझा कर खुलासा करने के निर्देश दिए।
4 of 7
हस्तिनापुर मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरों की ली जा रही फुटेज
इस मामले में फॉरेंसिक टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी देर रात से लगी है, जो घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी में स्थित सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सकता है।
5 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
कई नंबरों की निकाली जा रही सीडीआर
पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के लोगों के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले कई लोगों के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सर्विलांस पर लगाया है। इन नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। साथ ही मामले में संदिग्ध नजर आने वाले कई लोगों के नंबरों की भी सीडीआर निकाली जा रही है।