फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कौन है गौरव चौधरी: जर्मनी से लौटे... फिर राजनीति में कमाया बड़ा नाम, पढ़िए उनसे जुड़ी ये खास बातें

Mon, 28 Jun 2021 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jun 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut District Panchayat President Election: Read special things related to BJP District Panchayat President Gaurav Chaudhary
मेरठ: पत्नी और बेटी के साथ गौरव चौधरी। - फोटो : amar ujala

कुछ दिन बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले गौरव चौधरी के लिए राजनीति नई नहीं है। भले ही वह पंचायत चुनाव से ठीक पहले जर्मनी से लौटे हैं लेकिन, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। पिता महकार चौधरी सरकार के मत्स्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन, दो चाचा ग्राम प्रधान और चाची जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वह खुद भी गांव से लगातार जुड़े रहे हैं। बचपन से ही उन्होंने गांवों में लोगों की समस्याओं और उनका हल करते हुए अपने चाचा को देखा है। 



गौरव चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल हॉस्टल में हुई लेकिन, जब भी वह गांव आते थे तो बैठक पर गांव के लोगों की समस्याओं पर मंथन होते देखते थे। क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले उनके चाचा योगेंद्र कुसैड़ी 2005 से 10 तक गांव के प्रधान रहे। इसके बाद उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रहीं। योगेंद्र जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रहे। गौरव के छोटे चाचा सुनील कुमार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए। गौरव की समाज सेवा में रुचि देखकर चाचा योगेंद्र ने ही कहा कि मोदी से तुम इतने प्रेरित हो तो चुनाव लड़कर लोगों की सेवा करो। योगेंद्र कुसैड़ी 2016 से भाजपा किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हैं। 
 

Meerut District Panchayat President Election: Read special things related to BJP District Panchayat President Gaurav Chaudhary
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी। - फोटो : amar ujala

जरूरतमंद बच्चों की करते हैं मदद 
गौरव ने अपने बाबा के नाम पर कर्मयोगी भीम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट बनाया हुआ है। इसके जरिए वे गांवों में जरूरतमंद बच्चों की मदद करते हैं। साल में एक बार एक-एक गांव में जाकर वहां बच्चों को किताबों के अलावा कपड़े आदि देते हैं। 

Meerut District Panchayat President Election: Read special things related to BJP District Panchayat President Gaurav Chaudhary
मेरठ में गौरव चौधरी को सम्मानित करते लोग। - फोटो : amar ujala

पत्नी ने वीडियो कॉल कर दी बधाई 
जर्मनी से बैचलर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स करने वाले गौरव ने पढ़ाई के बाद जर्मनी में होटल व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ गए। 2014 में उनकी शादी मोनिका चौधरी से हुई। पत्नी मोनिका सारा बिजनेस देखती हैं। गौरव की साढ़े तीन साल की बेटी सोफिया है। गौरव को किताबें पढ़ने का शौक है। वह लॉन्ग ड्राइव और वॉलीबॉल का भी शौक रखते हैं। शनिवार शाम को चुनाव जीतने पर मोनिका ने वीडियो कॉल कर उन्हें जीत की बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut District Panchayat President Election: Read special things related to BJP District Panchayat President Gaurav Chaudhary
मेरठ में गौरव चौधरी के साथ खुशी मनाते लोग। - फोटो : amar ujala

क्षेत्र के साथ परिवार में दिया समय 
रविवार को गौरव चौधरी गांव में एक तेरहवीं में शामिल हुए। घर पर शुभकामना देने आए लोगों से मुलाकात की। शाम को अंसल टाउन कॉलोनी में परिवार वालों के साथ समय बिताया। चुनावी भाग-दौड़ के बीच कई दिन बाद उन्होंने परिवार वालों के साथ खाना खाया।

विज्ञापन

सपा-बसपा ने पर्चा खारिज करने पर जताया विरोध 

Meerut District Panchayat President Election: Read special things related to BJP District Panchayat President Gaurav Chaudhary
मेरठ में अपना पर्चा देते भाजपा प्रत्याशी गौरव चौधरी। - फोटो : amar ujala

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी सलोनी गुर्जर का नामांकन पत्र निरस्त होने के मामले में रविवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से विरोध दर्ज कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed