{"_id":"60d83b366a7bda1c5617fd07","slug":"wife-murdered-his-husband-for-getting-married-for-the-first-time-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौलवी की हत्या का खौफनाक राजः कातिल पत्नी ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी, पुलिस अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलवी की हत्या का खौफनाक राजः कातिल पत्नी ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी, पुलिस अफसर भी हैरान
चार बेटियों के बाप मौलवी को तीसरे निकाह की तैयारी करना महंगा पड़ गया। उसने अपनी दूसरी पत्नी को जब दूसरे निकाह की बात बताई तो वह आगबबूला हो गई। मौलवी पति को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उसकी पत्नी ही उसकी जान ले लेगी लेकिन पत्नी को यह बिल्कुल गवारा नहीं था कि उसका पति उसके होते हुए तीसरा निकाह करे। पत्नी के लाख समझाने पर भी जब मौलवी नहीं माना तो गुस्साई पत्नी ने उसकी जीवनलीला ही समाप्त कर डाली। आगे पढ़ें कैसे पत्नी ने छुरी घोंपकर पति को मौत के घाट उतार दिया :-
मुजफ्फरनगर के भौराकलां क्षेत्र के गांव शिकारपुर में मौलवी वकील अहमद की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला ने मौलवी के तीसरे निकाह की तैयारी करने के चलते छुरी मारकर हत्या किए जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला हाजरा के कब्जे से छुरी भी बरामद कर लिया है।
2 of 5
मुजफ्फरनगर में आरोपी महिला गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी वकील अहमद गांव भौराखुर्द की एक मस्जिद में मौलवी था। मंगलवार देर रात मौलवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बुधवार को हत्या किए जाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने मौलवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
3 of 5
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
सीओ शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि मौलवी के निजी अंग पर गंभीर चोट थी। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर वकील अहमद की दूसरी पत्नी हाजरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आला-ए-कत्ल छुरी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुजफ्फरनगर में आरोपी महिला गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
वहीं पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि वकील अहमद से उसे चार बेटियां हैं, जिनमें से एक अविवाहित है। अब वकील तीसरे निकाह की फिराक में था, जबकि वह पहले अविवाहित बेटी की शादी करने की मांग कर रही थी। वकील अहमद के नहीं मानने पर दोनों के बीच मंगलवार देर रात कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर हाजरा ने घर में रखी छुरी से वकील अहमद पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
मुजफ्फरनगर में हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
सीओ शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी महिला को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।