Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पर्व की खूबसूरत तस्वीरें: सूर्य की पहली किरण के साथ घाटों पर उमड़ी आस्था, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा

Mon, 16 Nov 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

मेरठ में सोमवार सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। दिल्ली रोड और मवाना शुगर मिल कॉलोनी में छठ पूजा के आयोजन हुए।

विज्ञापन
Meerut: Chhath Puja Concludes in Meerut as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
मेरठ में छठ पर्व पर पूजा अर्चना करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सूर्य की पहली किरण के साथ सोमवार सुबह छठ घाटों पर छठी मैया के जयकारे गूंज उठे। व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर रामलीला मैदान में पूर्वांचल छठ सेवा समिति की ओर से पूजा-अर्चना की गई। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



यह भी पढ़ें:  यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

Trending Videos
Meerut: Chhath Puja Concludes in Meerut as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत
सोमवार तड़के व्रती महिलाएं पूजा सामग्री के साथ घाट पर पहुंचीं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की। इसके साथ ही 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारण हुआ।

पूर्वांचल छठ सेवा समिति के आयोजन में श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व को समाज की अटूट आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। समिति के अनुसार, यह पर्व प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है।

Meerut: Chhath Puja Concludes in Meerut as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

मवाना शुगर मिल कॉलोनी में भी हुआ आयोजन
मवाना शुगर मिल कॉलोनी में दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव के तहत रविवार शाम व्रती महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया था। कॉलोनी के पार्क स्थित जलाशय में खड़े होकर महिलाओं ने फल, सब्जी, नारियल और पूजन सामग्री के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार में सुख-शांति और पुत्र की दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Chhath Puja Concludes in Meerut as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने जलाशय के पास मिट्टी और रेत से बेदी बनाकर पूजा के लिए स्थान तैयार किया। बांस के दऊरे, सुपली और गन्ने के साथ पूजन किया गया। सोमवार तड़के महिलाएं दोबारा जलाशय पर पहुंचीं और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।

विज्ञापन
Meerut: Chhath Puja Concludes in Meerut as Devotees Offer Arghya to the Rising Sun
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
मवाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजीव तिवारी, विनीत पांडे, विवेक झा, सतीश भारती, ललिता देवी, उर्मिला देवी और सुनता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे। पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed