Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्ट यूपी की खबरें: प्रियंका गोस्वामी को मिला अर्जुन अवार्ड, बागपत के स्कूल में निकला सांप, बाहर भागे बच्चे

Fri, 13 Nov 2026 05:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया। मेरठ की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह आज आईएएस अधिकारी विवेक आर्य से शादी कर रही हैं। बागपत के संविलियन विद्यालय सांप निकल आया। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में प्रदूषण से सांस लेना दूभर हो गया है। 

विज्ञापन
News from West UP: Athlete Priyanka Goswami receives the Arjuna Award; a snake is found in a Baghpat school
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की अंतरराष्ट्रीय पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रियंका को यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर उनके पिता मदन गोस्वामी और कोच गौरव त्यागी भी मौजूद रहे। प्रियंका के अर्जुन अवार्डी बनने से मेरठ में खुशी का माहौल है।

 
Trending Videos
News from West UP: Athlete Priyanka Goswami receives the Arjuna Award; a snake is found in a Baghpat school
प्रियंका को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गोस्वामी ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता था। वह ओलंपिक और एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। बेटी को खिलाड़ी बनाने के लिए पिता मदन गोस्वामी ने गांव का मकान तक बेच दिया था। परिवार ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रियंका का हौसला नहीं टूटने दिया। पिता ने टैक्सी चलाई, किराना स्टोर और डेयरी तक संचालित की, लेकिन बेटी की तैयारी जारी रखी। आज प्रियंका की उपलब्धि ने पूरे परिवार के संघर्ष को एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है।
 

सांकेतिक तस्वीर।

News from West UP: Athlete Priyanka Goswami receives the Arjuna Award; a snake is found in a Baghpat school
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
मेरठ की आईपीएस बेटी अदिति सिंह आज बनेंगी आईएएस विवेक आर्य की जीवनसंगिनी
मेरठ की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह आज आईएएस अधिकारी विवेक आर्य की जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं। कंकरखेड़ा की शिवलोकपुरी निवासी अदिति सिंह 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल पंचकूला में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। अदिति ने मेरठ के सोफिया गर्ल्स इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद गाजियाबाद से बीटेक किया और सिविल सेवा की तैयारी कर आईपीएस बनीं। उनके पिता डॉ. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं, जबकि मां ज्योति सिंह कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक हैं। अदिति की इस उपलब्धि और अब उनके विवाह को लेकर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News from West UP: Athlete Priyanka Goswami receives the Arjuna Award; a snake is found in a Baghpat school
स्कूल के बाहर एकत्र बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के शौचालय में मिला सांप, बच्चों ने भागकर बचाई जान
बागपत के रटौल कस्बे के लहचौड़ा गांव स्थित संविलियन विद्यालय के शौचालय में शुक्रवार सुबह एक बड़ा घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई दिया। बच्चे शौचालय पहुंचे तो दरवाजे पर सांप लटका देखकर चीख पड़े और जान बचाकर बाहर भागे। शिक्षकों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह शौचालय के अंदर बने बिल में घुस गया।
दरअसल, विद्यालय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास जंगल और खेतों से सटा हुआ है। स्कूल की चारदीवारी भी नहीं है। यही वजह है कि यहां सांप और दूसरे जंगली जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि करीब एक सप्ताह पहले भी स्कूल की खिड़की पर कोबरा सांप मिला था। प्रधानाध्यापक नरेश कुमार का कहना है कि चारदीवारी बनने के बाद ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
News from West UP: Athlete Priyanka Goswami receives the Arjuna Award; a snake is found in a Baghpat school
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI
मेरठ, बागपत और मुजफ्फनगर की हवा में घुला जहर
मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार सुबह से ही स्मॉग की मोटी चादर दिखाई दी। दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही और प्रदूषण के कारण धूप का असर भी फीका पड़ गया।
शुक्रवार सुबह मेरठ का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया, जबकि बागपत में 196 और मुजफ्फरनगर में 250 रहा। वहीं गाजियाबाद की हवा सबसे ज्यादा खराब रही, जहां एक्यूआई 374 रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, रात में बढ़ती नमी और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक कण वातावरण में बने हुए हैं। इसका असर लोगों की आंख, नाक और गले पर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed