मेरठ शहर में दंगा भड़काने की पूरी साजिश थी। करीब पांच घंटे तक भूसा मंडी, मछेरान बुरी तरह सुलगते रहे। कानून व्यवस्था चरमराती नजर आ रही थी। बवालियों के सामने पुलिस हथियारों के साथ भी बेबस थी। सदर पुलिस, कैंट बोर्ड के अधिकारियों के प्रति भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश था।
कई घंटे चले इस बवाल को पुलिस किसी तरह थामने में कामयाब तो हो गई लेकिन इस चंद घंटों की अराजकता ने कितने ही परिवारों को दुख की आग में जलता छोड़ दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसा था पांच घंटे चले इस बवाल का मंजर: -
बेकसूर लोगों के चेहरों पर खौफ भी साफ था। पुलिस व क्षेत्रीय लोग आक्रोशित लोगों को समझाते रहे कि बवाल मत करो। आग बुझाने में पुलिस का सहयोग करो। जैसे तैसे करके पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में कामयाब हुई।
3 of 13
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम कैंट बोर्ड टीम और सदर बाजार पुलिस भूसा मंडी में अवैध मकान का ध्वस्तीकरण करने पहुंची। इकराम का मकान ध्वस्त करने के दौरान लोग हंगामा करने लगे। भूसा मंडी और मछेरान के लोगों की भीड़ ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
4 of 13
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान झड़प में पुलिस से छीना वायरलेस सेट और असलहा बरामद कर पुलिस ने मामला शांत करा दिया। लेकिन उसके बाद अचानक से झुग्गियों में आग भड़क गई, जिसकी चपेट में धार्मिक स्थल भी आ गया। रात के नौ बजे तक भूसा मंडी, मछेरान में अराजकता का माहौल रहा।
5 of 13
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस के साथ भी मारपीट हो गई। पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी रही। डीएम और एसएसपी ने आरएएफ बुलाई। तब जाकर स्थिति संभली। वहीं, भूसा मंडी के लोगों ने एसओ सदर बाजार, भूसा मंडी चौकी इंचार्ज और कैंट बोर्ड के सीईई के खिलाफ तहरीर दी है।