मेरठ भूसा मंडी में 200 परिवारों को उजाड़ने वाले 22 बवालियों को पुलिस ने चिंहित तो कर लिया, लेकिन उनको गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। पुलिस बवालियों के घर तक नहीं गई। डर है कि दबिश के दौरान कहीं फिर से बवाल न हो जाए। वजह लोगों ने पुलिस पर आगजनी का आरोप लगाया था। वारदात के बाद भूसा मंडी में चप्पे चप्पे पर पुलिस और आरएएफ का पहरा है।
मेरठ हिंसा: गिरफ्तारी तो दूर, बवालियों के घर तक नहीं गई पुलिस, तीन और मुकदमे दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
