फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरनाक मंजर..गोलियां चल रही थीं, पत्थर बरस रहे थे, यूपी बवाल की कहानी, घायलों की जुबानी

Sun, 22 Dec 2019 03:19 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Dec 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut bawal, injured people told the real story of firing and fire CAA protest
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

‘गोलियां चल रही थीं...पत्थर बरस रहे थे। मंजर इतना खतरनाक था कि अल्फाजों में बयां करना मुश्किल है। एक तरफ बेखौफ भीड़ थी, तो दूसरी तरफ पुलिस। चारों तरफ उपद्रव ही उपद्रव।’ यह कहना है मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों और लोगों का। किसी को गोली लगी है तो कोई पत्थर लगने से घायल है।


 
Meerut bawal, injured people told the real story of firing and fire CAA protest
आरएएफ के दरोगा विधाधर शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल में भर्ती 108 आरएएफ के सब इंस्पेक्टर बीडी शुक्ला अमेठी के रहने वाले हैं। उनके पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि चारों तरफ से पथराव हो रहा था। भीड़ गोली भी चला रही थी। एक गोली आकर मेरे पैर में लगी। साथियों ने मुझे गली में ले जाकर बैठाया। कुछ देर बाद पुलिस पार्टियां इकट्ठा हुई। तब जाकर साथी पुलिसवाले अस्पताल लेकर आए।

Meerut bawal, injured people told the real story of firing and fire CAA protest
घायल सिपाही अंकित राठी - फोटो : अमर उजाला

आरएएफ के सिपाही अनुज कुमार और अंकित राठी भी मेडिकल में भर्ती हैं। अंकित के हाथ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उपद्रवी पत्थर के साथ गोली भी चला रहे थे। वहीं, अनुज के चेहरे पर पत्थर लगे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut bawal, injured people told the real story of firing and fire CAA protest
घायल आरएएफ का जवान अनुज - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज लाए गए समद (18) पुत्र इकबाल के कंधे में गोली लगी है। वह श्यामनगर का रहने वाला है। इसने बताया कि मैं शॉप्रिक्स मॉल में किताबों में बाइडिंग का काम करता हूं। पैदल घर जा रहा था, तभी देखा झगड़ा होने लगा। अचानक कोई चीज आकर लगी और मैं बेहोश हो गया। मेरे दोस्त मुझे घर लेकर गए।


 
विज्ञापन
Meerut bawal, injured people told the real story of firing and fire CAA protest
घायल अमजद - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल में भर्ती अमजद (18) के हाथ में गोली लगी है। उसने बताया कि वह पीर वाली गली में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। बाहर से शोर की आवाज आ रही थी। मैंने बाहर निकलकर देखा तो बहुत भीड़ थी। लोग ज्यादा थे और पुलिसवाले कम। अचानक पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। मेरे हाथ में गोली आकर लगी। तभी मेरा भाई मुझे देखने घर से आया और अस्पताल ले आया। मेरे हाथ में फ्रैक्चर है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed