यूपी के मेरठ में उस समय बवाल हो गया जब एमडीए की टीम पुलिसफोर्स के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान किसान एमडीए की टीम से भीड़ गए और जमकर संघर्ष हुआ। वहीं किसानों ने पथराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां तक कि फायरिंग भी हो गई।
2 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि 150 से ज्यादा किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खास बात यह है कि बवाल के बाद भी टीम ने अपना अभियान जारी रखा और काफी जमीन पर फसल रौंदकर कब्जा ले लिया।
3 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज कुमार, जेई अनिल कुमार, तहसीलदार, एक्सईएन आशु मित्तल, एई विवेक कुमार, डीसी तोमर भारी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा लेने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर आदि लेकर गंगानगर एक्सटेंशन पहुंच गए। यहां पिछले दो दिन से जमीन पर कब्जा लेने का अभियान चल रहा है। टीम ने यहां फसल उजाड़ना शुरू ही किया था कि किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद किसानों और एमडीए अधिकारियों के बीच मारपीट, धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
4 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पथराव को देखते एक बार तो टीम पीछे हटने लगी। लेकिन सूचना मिलने पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ आरएएफ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर दिया। इस बीच अब्दुल्लापुर गांव तक किसानों को दौड़ाया।
पढ़ें : PHOTOS: 12 थानों की पुलिस लेकर पहुंचे MDA अफसर, किसानों की फसल पर चला बुलडोजर
5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
किसानों का कहना हैै कि पुलिस ने फायरिंग की जबकि पुलिस ने इससे इंकार किया। संघर्ष में एमडीए के जेई अनिल कुमार, एसओ गंगानगर और एक सिपाही घायल हो गया। वहीं, एक सिपाही का फोन भी टूट गया। घंटाें चले बवाल के बाद किसान शांत हुए और टीम ने अपना अभियान जारी रखते हुए जमीन पर कब्जा लिया।