फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MDA की टीम पर पथराव, जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें

Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
MDA team on throw stones, police beat farmers, see photos
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में उस समय बवाल हो गया जब एमडीए की टीम पुलिसफोर्स के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान किसान एमडीए की टीम से भीड़ गए और जमकर संघर्ष हुआ। वहीं किसानों ने पथराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां तक कि फायरिंग भी हो गई।

MDA team on throw stones, police beat farmers, see photos
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला
पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि 150 से ज्यादा किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खास बात यह है कि बवाल के बाद भी टीम ने अपना अभियान जारी रखा और काफी जमीन पर फसल रौंदकर कब्जा ले लिया।
MDA team on throw stones, police beat farmers, see photos
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला

एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज कुमार, जेई अनिल कुमार, तहसीलदार, एक्सईएन आशु मित्तल, एई विवेक कुमार, डीसी तोमर भारी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा लेने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर आदि लेकर गंगानगर एक्सटेंशन पहुंच गए। यहां पिछले दो दिन से जमीन पर कब्जा लेने का अभियान चल रहा है। टीम ने यहां फसल उजाड़ना शुरू ही किया था कि किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद किसानों और एमडीए अधिकारियों के बीच मारपीट, धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
MDA team on throw stones, police beat farmers, see photos
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं पथराव को देखते एक बार तो टीम पीछे हटने लगी। लेकिन सूचना मिलने पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ आरएएफ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर दिया। इस बीच अब्दुल्लापुर गांव तक किसानों को दौड़ाया।

पढ़ें : PHOTOS: 12 थानों की पुलिस लेकर पहुंचे MDA अफसर, किसानों की फसल पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
MDA team on throw stones, police beat farmers, see photos
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना हैै कि पुलिस ने फायरिंग की जबकि पुलिस ने इससे इंकार किया। संघर्ष में एमडीए के जेई अनिल कुमार, एसओ गंगानगर और एक सिपाही घायल हो गया। वहीं, एक सिपाही का फोन भी टूट गया। घंटाें चले बवाल के बाद किसान शांत हुए और टीम ने अपना अभियान जारी रखते हुए जमीन पर कब्जा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed