फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जबरन शादी का पत्नी से लिया खौफनाक बदला, हत्यारोपी पति ने पुलिस के सामने कुबूला जुर्म

Wed, 12 Jun 2019 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jun 2019 10:07 PM IST
man reveals the reason of his wife murder in Meerut Police station
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में प्रेम विवाह के बाद युवती की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी सावन बालियान ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाने में पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म कुबूला और बताया कि उसने कैसे बेरहमी से पत्नी की हत्या की थी:-


 
man reveals the reason of his wife murder in Meerut Police station
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार कासमपुर कंकरखेड़ा निवासी सावन बालियान का कंकरखेड़ा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। मामला अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के चलते युवती के परिजन विरोध करते थे। बाद में प्रेमी युगल ने प्रेम विवाह कर लिया था।

man reveals the reason of his wife murder in Meerut Police station
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

युवती के पिता ने ही अपनी बेटी और सावन के लिए सदर क्षेत्र के रविंद्रपुरी में किराए पर कमरा लेकर दिया था। बीती रविवार शाम आरोपी सावन युवती की हत्या कर फरार हो गया था। युवती के पिता ने सावन बालियान पर हत्या और उसके परिजनों पर धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
man reveals the reason of his wife murder in Meerut Police station
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के अनुसार मंगलवार को पता चला कि हत्यारोपी सावन ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। एसओ का कहना है कि अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

man reveals the reason of his wife murder in Meerut Police station
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सावन के भाई, पिता और परिजनों को हिरासत में ले रखा था जिन्हें आरोपी के सेरेंडर करने के बाद छोड़ दिया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस के दबाव के चलते आरोपी ने सरेंडर किया है। हत्यारोपी सावन पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed