फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब पार्टी में मस्ती, एक डिमांड और फिर जिगरी दोस्त ने खेला खूनी खेल, पढ़ें मर्डर की खौफनाक कहानी

Sun, 04 Aug 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Aug 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Man murder by throat slit in Meerut , accused tells the murder story
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में शनिवार को एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हालांकि हत्यारोपी युवक को पुलिस ने दस घंटे बाद ही मुठभेड़ में धर दबोचा। लेकिन इस मर्डर के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। आगे जानें आखिर कैसे फ्रेंडशिप डे के ठीक एक दिन पहले हत्यारोपी ने अपने ही जिगरी दोस्त को उतार दिया मौत के घाट...


 
Man murder by throat slit in Meerut , accused tells the murder story
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर में पुलिस के मुखबिर सलमान उर्फ बिलौरी के हत्यारोपी को 10 घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोच लिया। हत्यारोपी भागने की फिराक में था, वह अपने रिश्तेदार के घर से जा रहा था।

सुहेल गार्डन 60 फुटा रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश सरफराज उर्फ सररू जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताई मर्डर की खौफनाक कहानी।

Man murder by throat slit in Meerut , accused tells the murder story
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शराब पार्टी, डिमांड और खूनी खेल
फरीद ने सलमान की हत्या को अंजाम देने के लिए फूलप्रूफ योजना बनाई थी। इसका खुलासा भी खुद फरीद ने पुलिस की पूछताछ में किया। बकौल पुलिस, फरीद ने बताया कि प्लानिंग के तहत उसने शनिवार सुबह 11 बजे सलमान को फोन कर अपने घर बुलाया था। सलमान का दोस्त निजाम भी इस पार्टी में शामिल था। शराब पार्टी में खूब मस्ती हुई। इस दौरान सलमान ने फरीद से एक लाख रुपये की डिमांड रख दी। इनकार करने पर एनकाउंटर कराने की धमकी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man murder by throat slit in Meerut , accused tells the murder story
मृतक का शव - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों ने हाथ पकड़े, फरीद ने गला काटा
पुलिस के अनुसार पहले से हत्या की योजना बनाकर बैठा फरीद सलमान की इस धमकी से बौखला गया और किचन से चाकू उठा लाया। पार्टी में मौजूद निजाम, सररू, वसीम और हुसैन ने सलमान के हाथ पकड़ लिए और फरीद ने सलमान का गला काट दिया। वारदात के बाद बाकी दोस्त फरार हो गए। लेकिन फरीद घर पर ही मौजूद रहा। घर के बाहर खून बहता आया तो आसपास के लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Man murder by throat slit in Meerut , accused tells the murder story
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सलमान को मार दिया, मुझे पकड़ लो 
आरोपी फरीद वारदात करने के बाद घर से नहीं भागा। उसने अपने घर से ही पुलिस को कॉल की और कहा कि मैंने सलमान को मार दिया। आप आ जाओ और मुझे पकड़कर ले जाओ। फरीद के घर को पुलिसकर्मी भी पहले से जानते थे, जिसके चलते पुलिस तुरंत पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने सलमान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed