फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पांच दिन पहले तलाक...अब मर्डर, बीवी को मार खुद खाया जहर; मां के दूध के लिए बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम

Wed, 30 Jul 2025 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 03:00 PM IST
सार

मेरठ में एक शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पांच दिन पहले चरित्र पर शक जताते हुए पत्नी को तीन तलाक बोला था। अरोपी ने सायबा से दूसरी शादी की थी। आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर खुद भी कीटनाशक निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


गांव अलीपुरा में नजाकत ने घर में सो रही पत्नी सायबा (32) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और खुद ने कीटनाशक निगल लिया। जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पांच दिन पहले ही पत्नी को चरित्र पर शक में तीन तलाक भी बोल दिया था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 11 बजे नजाकत अपने घर लौटा। उसने चारपाई पर सो रही पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया। 
 
Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
महिला सायबा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल सायबा को सीएचसी में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नजाकत ने सायबा से दूसरी शादी की थी। सायबा घरों में झाडू पोंछा कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।
 
Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी कभार उसे काम से लौटने में देर हो जाती तो नजाकत उसके चरित्र पर शक करने लगा। पांच दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े में नजाकत ने सायबा को तीन तलाक बोला और चला गया। सोमवार की रात घर लौटने पर सायबा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या के बाद बिलखते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सायबा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। पड़ोसियों ने बताया कि नजाकत नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। देर रात शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू का वार लीवर के आरपार आया है।
विज्ञापन
Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में मृतक महिला के बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के दूध के लिए बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम
नजीबाबाद के अलीपुरा में सायबा हत्याकांड के बाद पड़ोसियों को छह बच्चों की चिंता सता रही है। अब उनकी देखभाल कौन करेगा। सबसे ज्यादा मार्मिक तस्वीर उस वक्त सामने आई जब डेढ़ साल का मासूम अपनी मां का दूध पीने के लिए बिलखता रहा। मगर उसे दूध पिलाने वाली मां अब लाश बन चुकी थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed