महाशिवरात्रि पर मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सूर्योदय के साथ ही जलाभिषेक आरंभ हो गया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी कावड़ियों के साथ जलाभिषेक किया। हजारों कावड़ियों ने त्रयोदशी का जल बाबा औघड़नाथ मंदिर में चढ़ाया और अपने क्षेत्र के शिवालयों में चतुर्दशी का जलाभिषेक किया।
मंदिर में कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण नंदी द्वार और गरुड़ द्वार दोनों पर ही कतारें रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पॉलिसी, आरएएफ और कमांडो भी सुरक्षा में रहे। मंदिर मार्ग पर दोनों तरफ अस्थाई दुकानें लगाई गईं। सेवा-शिविरों निर्बाध सेवा की गई। सुबह से ही मौसम अनुकूल रहा। सुबह 8 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंदिर में सुबह 9:30 तक लगभग 23 हजार शिव भक्तों ने और सात हजार कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के जिलों तक कांवड़ियों का सैलाब है। करीब दो साल बाद कांवड़ लाने का मौका मिला तो शिव भक्तों में आस्था का जुनून दोगुना हो गया। वहीं हरिद्वार से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत और शामली तक हर तरफ बम-भोले के जयकारों की आवाज गूंज रही है। कुछ कांवड़ तो कुछ जल लाकर शिव की भक्ति में लीन हैं तो कुछ उन्हें देखकर ही शिव की भक्ति में लीन हैं।
2 of 5
कावड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
गंगाजल का निशुल्क वितरण
बाबा औघड़नाथ मंदिर वालों के मुख्य द्वार के पास राजीव शर्मा के स्टाल पर निशुल्क गंगाजल का वितरण किया। सुमित टेंट हाउस, दिनेश गोयल, गौरव गोयल, शिव कावड़ सेवा संघ आदि 23 समाजसेवी समितियों के द्वारा भंडारे लगाए गए।
यह भीी पढ़ें: Kanwar Yatra 2022: मुजफ्फरनगर में यूपी और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच संघर्ष, छपार में जमकर चले लाठी-डंडे
3 of 5
कावड़ यात्रा , kanwar yatra 2022 ,meerut news
- फोटो : अमर उजाला
शिव के भजनों ने मनमोहा
शिव शंभु मेरा प्यारा आदि भजनों से मंदिर मार्ग पर खड़े लोग शिव के जयकारे लगा रहे थे। शिवलिंग पर गंगाजल, चंदन, भांग, धतूरा, दूध, दही और पंचामृत अर्पित किया।
4 of 5
कावड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
130 सेवादारों ने बनाई व्यवस्था
मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिए 130 सेवादार और कमेटी सदस्यों ने मंदिर में व्यवस्था बनाई। जलाभिषेक के लिए 5 हजार लौटे और गंगाजल की व्यवस्था दोनों द्वार पर रही। सीसीटीवी कैमरे से मंदिर में आने जाने वालों पर नजर रखी गई।
5 of 5
meerut news, kanwar news ,
- फोटो : अमर उजाला
लड्डू गोपाल के साथ किया जलाभिषेक
माधवपुरम से अभिषेक के लिए बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंची सुमन और गुड़िया अपने साथ लड्डू गोपाल को लेकर आई। लड्डू गोपाल को भगवान भोलेनाथ के दर्शन कराए। शिवपुरम निवासी शिवाली ने बताया कि उन्होंने भी अपने लड्डू गोपाल से जलाभिषेक कराया।