फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2022 Clashes between Kanwariyas of UP and Haryana in Muzaffarnagar

Kanwar Yatra 2022: मंगलौर में यूपी के कांवड़ियों पर हमला, जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत

Tue, 26 Jul 2022 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Jul 2022 09:01 AM IST
सार

रुड़की में मंगलौर क्षेत्र में यूपी और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक कांवड़िए की मौत हुई है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022 Clashes between Kanwariyas of UP and Haryana in Muzaffarnagar
मृतक कार्तिक व थाने में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले यूपी और हरियाणा के कांवडयि़ों के बीच झगड़ा हो गया। हमले में सिसौली के कांवड़िए कार्तिक की सिर में लाठी लगने से मौत हो गई। हत्या के बाद भाग रहे हरियाणा के पांच कांवड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सिसौली के कांवडिए शिवरात्रि की सुबह हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे। मंगलौर के पास पानीपत के चुलकाना गांव के डाक कांवडयि़ों के साथ आगे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई । इसी दौरान हरियाणा के कांवडयि़ों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


सिर में लाठी लगने से सिसौली के कार्तिक की मौत हो गई जबकि अन्य कई घायल हैं। कार्तिक सेना में कार्यरत था। हत्या की वारदात के बाद भाग रहे कांवडिय़ों को पकड़ लिया गया है। सिसौली में गम का माहौल है। एसएसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि वारदात मंगलौर में हुई है, जिले में कोई मामला नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mahashivratri: बाबा का त्यौहार, हर तरफ शिव की जय-जयकार, अब तक सात हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

थाने में पांच हमलावरों के खिलाफ तहरीर
थाने में सिसौली कसबे के विक्रांत कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह की ओर से पानीपत के चुलकाना गांव के कांवड़ियों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई है। आरोपी पानीपत के गांव चुलकाना निवासी सचिन कुमार, पंकज, टिंकू, गोलू, आकाश समेत 25-30 अज्ञात कांवडिय़ों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पानीपत के चुलकाना गांव के रहने वाले हैं, जिनमें पांच पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed