उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जागृति विहार में सैंकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंशा देवी मंदिर है। मान्यता है कि मां मंशा देवी यहां आने वाले अपने सभी भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं।
मंदिर में वैसे तो रोजाना ही भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्र में मां मंशा देवी के दर्शन करने के लिए मेरठ ही नहीं अन्य शहर और प्रदेशों से भी भक्त यहां पहुंचते हैं। दुर्गा अष्टमी और नवमी को यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहता है।
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि यह मंदिर कभी जंगल में हुआ करता था। उस वक्त भी यहां पूजन के लिए भक्त दूर-दूर से आते थे। भक्तों को मां मंशा देवी की पूजा पर इतना विश्वास है कि जो बेटियां शादी होने के बाद किसी अन्य शहर व प्रदेश चली गयी वह अभी भी पूजन को यहां आती हैं।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र से पहले ही मंदिर में सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। प्राचीन काल में यहां केवल मां मंशा देवी का ही मंदिर होता था, लेकिन अब मंदिर परिसर में शिव व हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित हो चुकी हैं।
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही यहां शनि मंदिर भी है। मां मंशा देवी को कालियागढ़ी सहित आसपास रहने वाले परिवार अपनी कुलदेवी मानते थे।