फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में प्रेमी युगल का कत्ल: 'तेरी लड़की का बलराम से अफेयर है', सुनते ही तिलमिला गया बाप; दोनों को मार डाला

Mon, 10 Mar 2025 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Mar 2025 08:31 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत के जोनमाना गांव में रविवार सुबह बीए के छात्र बलराम (19) और उसकी प्रेमिका 12वीं की छात्रा दृष्टि (18) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती के पिता पुष्पेंद्र ने बेटे शक्ति और भतीजे सुमित के साथ मिलकर अपने घर में हत्या की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Lover and girlfriend murdered in Baraut of Baghpat father told police I have killed my daughter and her friend
baghpat double murder - फोटो : अमर उजाला
''तेरी बेटी के बलराम के साथ संबंध हैं और वह उससे मिलता रहता है। वह अब भी तेरे घर आया था।'' फोन पर यह बात सुनकर मृतका दृष्टि का पिता पुष्पेंद्र तिलमिला गया। इसके बाद अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर बेटी और उसके प्रेमी बलराम की हत्या करने की ठान ली। उसने दोनों की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। 


जोनमाना गांव का मरने वाला बलराम बीए का छात्र था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका गांव की ही 12वीं की छात्रा दृष्टि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी गांव के कई लोगों को हो गई थी, जो बलराम की गतिविधियों पर नजर भी रखते थे।
 
Lover and girlfriend murdered in Baraut of Baghpat father told police I have killed my daughter and her friend
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी को घर बुलवाया और दोनों को मार डाला
रविवार सुबह गांव के ही व्यक्ति ने पुष्पेंद्र को फोन कर उसकी बेटी दृष्टि के संबंध बलराम से होने की जानकारी दी। इसके बाद पुष्पेंद्र अपने बेटे शक्ति और भतीजे सुमित के साथ घर पहुंचा और बलराम को बुलवा लिया। बेटी से संबंध होने से गुस्साए पुष्पेंद्र, शक्ति और सुमित ने दृष्टि और बलराम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
Lover and girlfriend murdered in Baraut of Baghpat father told police I have killed my daughter and her friend
डबल मर्डर के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्या करके घर में बैठा रहा, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन किया
पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना को रविवार सुबह करीब नौ बजे अंजाम दिया गया। उसके बाद पुष्पेंद्र घर में बैठा रहा और उसका बेटा व भतीजा वहां से भाग गए। करीब आधा घंटा बाद जब ग्रामीणों को भी हत्या के बारे में पता चला गया तो पुष्पेंद्र ने भी अपने मोबाइल से पुलिस को फोन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover and girlfriend murdered in Baraut of Baghpat father told police I have killed my daughter and her friend
डबल मर्डर के बाद गांव में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बागपत में प्रेमी और प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या
बागपत के बड़ौत के जोनमाना गांव में रविवार सुबह बीए के छात्र बलराम (19) और उसकी प्रेमिका 12वीं की छात्रा दृष्टि (18) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती के पिता पुष्पेंद्र ने बेटे शक्ति और भतीजे सुमित के साथ मिलकर अपने घर में हत्या की घटना को अंजाम दिया। युवक के पिता राजेश्वर ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती के पिता पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की।
विज्ञापन
Lover and girlfriend murdered in Baraut of Baghpat father told police I have killed my daughter and her friend
बलराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आधा घंटे बाद बंद मिला फोन
जोनमाना गांव के रहने वाले राजेश्वर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका बेटा बलराम रविवार की सुबह घर के दरवाजे पर खड़ा होकर टूथपेस्ट कर रहा था। गांव के ही पुष्पेंद्र का बेटा शक्ति अपने चचेरे भाई सुमित के साथ वहां आया। शक्ति और सुमित उसके बेटे बलराम को किसी काम के बहाने बुलाकर अपने साथ घर ले गए। करीब आधा घंटा बाद बलराम का फोन बंद मिला तो वह उसके बारे में पूछताछ करने लगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed