फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी से हुआ विवाद... खुल गया दो साल बाद बच्ची के कत्ल का राज; इन दो वजह से सुमित ने किट्टू को मार डाला

Sun, 09 Mar 2025 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Mar 2025 11:30 AM IST
सार

दो साल पहले मेरठ की किट्टू उर्फ मानवी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दो साल पहले हुई इस घटना अब खुलासा हुआ है। कातिल ने मासूम का अपहरण कर मार डाला। कातिल ने चौंकाने वाली दो वजह भी बताई हैं।

विज्ञापन
Meerut manvi murder case body buried after kill two years ago killer Sumit angry due to two reasons see photos
Meerut manvi murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के टीपीनगर थाना इलाके के मुल्ताननगर से दो वर्ष पहले अगवा हुई पांच वर्षीय मासूम किट्टू उर्फ मानवी की हत्या कर दी गई थी। कत्ल के बाद कातिल ने मासूम को एक खेत में दबा दिया था। पुलिस की गिरफ्त में आए कातिल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस मासूम के अवशेष तलाशने के लिए दिनभर जुटी रही। 


पुलिस की गिरफ्त में आए कातिल सुमित पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी पुलिस को बताया कि क्यों मासूम बच्ची को उसने अपहरण कर मार डाला और लाश को खेत में दबा दिया। 

दरअसल, आरोपी सुमित का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी ने मासूम मानवी की मौत के गायब होने का राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। 
 
Meerut manvi murder case body buried after kill two years ago killer Sumit angry due to two reasons see photos
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद
इसलिए सुमित ने किया मासूम का कत्ल
मासूम किट्टू उर्फ मानवी की मां पुष्पा ने कातिल सुमित की भाभी अनिता को कोई दवा पिलाई थी। इससे अनिता के गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा किट्टू के पिता धीरेंद्र ने उनका किराए का मकान भी खाली करा दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। चार जनवरी 2023 की रात किट्टू अपनी मां और पिता के साथ घर में सोई हुई थी। देर रात करीब दो बजे मां-बाप की आंख खुली तो किट्टू बिस्तर पर नहीं थी। घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। 
Meerut manvi murder case body buried after kill two years ago killer Sumit angry due to two reasons see photos
घटनास्थल पर आरोपी सुमित - फोटो : संवाद
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, लेकिन पहचान नहीं हुई
अनुमान लगाया गया कि बालिका गेट खोलकर घर के बाहर गई होगी। तलाश किया गया तो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बालिका को गोद में ले जाते हुए दिखा था। लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। अब आरोपी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की। इसके बाद पुलिस आरोपी को किट्टू के घर के पास खेत पर लेकर पहुंची। यहां खेत में खोदाई कराकर कंकाल (अवशेष) तलाशने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut manvi murder case body buried after kill two years ago killer Sumit angry due to two reasons see photos
बच्ची मानवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
ऐसे हुआ अपहरण और हत्या का खुलासा 
पुलिस के मुताबिक, मुल्तान नगर में बबलू के मकान के निचले हिस्से में कूरियर कंपनी की गाड़ी चलाने वाले धीरेंद्र सिंह पत्नी और बेटी के साथ किराए पर रहते थे। मूलरुप से वह जानी क्षेत्र के भूपगढ़ी गांव के रहने वाले हैं। इसी मकान के ऊपरी हिस्से में मूलरुप से गगोल गांव निवासी सुमित, मां बबीता, बहन सविता, भाई अमित और भाभी अनिता के साथ रह रहा था। सुमित अपराधी प्रवृत्ति का था। उसकी तलाश में पुलिस अक्सर दबिश देने आती थी।
विज्ञापन
Meerut manvi murder case body buried after kill two years ago killer Sumit angry due to two reasons see photos
घटनास्थल पर मौजूद मानवी का पिता धीरेंद्र(टी-शर्ट में) - फोटो : संवाद
इस पर धीरेंद्र के कहने पर बबलू ने सुमित के परिवार से मकान खाली करा लिया था। इसके बाद उनका परिवार गंगानगर क्षेत्र के बक्सर में रहने लगा। अमित पत्नी के साथ हैदराबाद चला गया। किट्टू की मां पुष्पा के दवा पिलाने से सुमित की भाभी अनिता का गर्भपात होने पर भी वो गुस्से में था। इसलिए उसने किट्टू की हत्या कर दी। इसकी जानकारी सुमित की भाभी को भी थी। सुमित की भाभी ने ये बात सुमित की पत्नी शिवानी को बताई थी। मामला दोनों के अलग रहने तक पहुंच गया है। सुमित को सबक सिखाने के लिए शिवानी ने हत्या की बात किट्टू की मां को बता दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed