फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LLB Student Murder: समलैंगिक दोस्तों ने गला दबाया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंकी लाश

Tue, 05 Jul 2022 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jul 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
LLB student Murder: Gay friends strangled student to death, cut the dead body into pieces threw in a drain
LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी को लिसाड़ीगेट में दूसरे समुदाय के युवकों ने बेरहमी से मारा। पहले यश का गला दबाया और फिर उसके कई टुकड़े कर लाश बोरे में भरकर पुलिस चौकी के पास नाले में फेंक दी। छह दिन तक उसकी लाश नाले में पड़ी रही। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये यश के दोस्तों की कुंडली खंगाली, जिसके बाद आरोपियों का पता चला।



पुलिस का दावा है कि यश और उसके दोस्तों ने ऑनलाइन समलैंगिक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें करीब 40 युवक जुड़े थे। वहीं रविवार को मृतक यश के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शव का सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

LLB student Murder: Gay friends strangled student to death, cut the dead body into pieces threw in a drain
LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शनिवार देर रात यश की लाश मिलने की जानकारी लगने पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम भी लिसाड़ीगेट पहुंचे। हत्यारोपियों से पुलिस ने रात में पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों का कहना है कि वारदात के पीछे समलैंगिक संबंधों का मामला है। यश और आरोपी ऑनलाइन चल रहे समलैंगिक ग्रुप के जरिए ही एक-दूसरे से जुड़े थे।

यश ने एक आरोपी शाहवेज से 40 हजार रुपये भी ले लिए थे। पांच हजार की डिमांड और कर रहा था। शाहवेज ने यश को अपने घर लिसाड़ीगेट में बुला लिया। शाहवेज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले यश का गला दबाया और फिर चाकू से उसके टुकड़े कर दिए।

LLB student Murder: Gay friends strangled student to death, cut the dead body into pieces threw in a drain
LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

रात में छावनी बनाया लिसाड़ीगेट
दो दिन पहले मेडिकल पुलिस ने दो युवक उठाए थे। वह समलैंगिक ग्रुप से जुड़े थे। उन्होंने ही लिसाड़ीगेट के शाहवेज, अलीजान, सलमान का नाम बताया था। पुलिस ने रात में लिसाड़ीगेट इलाके को छावनी बना लिया। चारों युवकों को उठाया, रात में सख्ती से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर नाले से शव को बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26 जून को ही यश की उन्होंने हत्या कर दी थी। इस घटना में मेडिकल और लिसाड़ीगेट की पुलिस  की लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LLB student Murder: Gay friends strangled student to death, cut the dead body into pieces threw in a drain
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

ब्लैकमेल करने लगा था यश
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि समलैंगिक ग्रुप से जुड़े युवकों को यश ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी शाहवेज की लोहे का सामान बनाने की फैक्टरी है। आरोपियों ने बताया कि यश ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके चलते उन्होंने प्लानिंग करके यश की हत्या कर दी। एसएसपी रोहित सिंह ने भी रात में आरोपियों से पूछताछ की है। वहीं यश के पिता अनिल रस्तोगी का जागृति विहार में जनरल स्टोर है।

विज्ञापन
LLB student Murder: Gay friends strangled student to death, cut the dead body into pieces threw in a drain
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट में मिली थी आखिरी लोकेशन
26 जून को यश घर से लापता हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने यश के फोन की डिटेल्स निकलवाई तो कई संदिग्ध नंबर देख उनकी बेचैनी बढ़ गई थी। उन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। एक युवक को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा, जिसकी यश के मोबाइल पर काफी कॉल थीं।

बाद में पुलिस ने एक और युवक को हिरासत में ले लिया। मेडिकल इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने यश की तलाश में कई जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हालांकि उनके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। यश की आखिरी लोकेशन लिसाड़ी गेट में मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed