फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व राष्ट्रपति के पोते सहित तमाम नेताओं ने पत्रकार आशीष व उनके भाई को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Leaders including the grandson of former president paid tribute to journalist Ashish and his brother
रस्म पगड़ी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में नुमाइश कैंप स्थित नवयुग पार्क में रस्म पगड़ी कार्यक्रम के दौरान पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजनीतिक और सामाजिक लोगों के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत जैल सिंह भी हरियाणा से श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।

Leaders including the grandson of former president paid tribute to journalist Ashish and his brother
आशीष व आशुतोष के चित्र पर पुष्पअर्पित करते पूर्व विधायक इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को हुई रस्म पगड़ी कार्यक्रम में लोगों ने हत्याकांड की भर्त्सना की। पुलिस प्रशासन पर मामले में ढील बरतने के आरोप लगाए गए। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई। कई नेताओं ने भाजपा सरकार का विरोध करते हुए विरोध प्रदर्शन करने की बात कही, तो किसी ने हर जिले में आंदोलन चलाने की बात कही। हालांकि संभ्रांत लोगों ने समझाया कि यह राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि श्रद्धांजलि सभा है।

पत्रकार हत्याकांड: सदमे में बिगड़ी मां की हालत, आईसीयू में भर्ती, अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी

Leaders including the grandson of former president paid tribute to journalist Ashish and his brother
रस्म पगड़ी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, महापौर संजीव वालिया, उत्तर प्रदेश श्रम बोर्ड के सदस्य कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, देवबंद विधायक बृजेश सिंह, नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक मसूद अख्तर, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, पूर्व विधायक महावीर राणा, शशीबाला पुंडीर, भाजपा नेता ठाकुर राजबीर सिंह, पूर्व विधायक इमरान मसूद, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, जयपाल पांचाल, विश्वकर्मा शंकराचार्य मुनि बाबा औघड़नाथ, नरेश प्रधान, बसपा नेता राम सिंह पांचाल सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। आलोक तनेजा ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leaders including the grandson of former president paid tribute to journalist Ashish and his brother
पत्रकार आशीष की मां को संभालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कई जनपदों के लोग पहुंचे 
रस्म पगड़ी में राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोगों समेत सहारनपुर के अलावा शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद सहित उत्तराखंड के लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी के शामिल न होने को लेकर चर्चा रही।

पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज

विज्ञापन
Leaders including the grandson of former president paid tribute to journalist Ashish and his brother
रस्म पगड़ी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

तीन बजे के बाद अलग हुई बैठक 
पत्रकार आशीष और उनके भाई की हत्या को लेकर श्रद्धांजलि सभा के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों की नवयुग पार्क में बैठक हुई। उसमें लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने और केस की विवेचना उच्चस्तरीय समिति से कराने की बात रखी। वहीं, श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों में भाजपा नेताओं के खिलाफ नाराजगी भी दिखाई दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed