फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा 2019: आस्था के साथ देशभक्ति का जुनून, हाईवे पर हरियाणा-राजस्थान के कांवड़ियों की दस्तक

Tue, 23 Jul 2019 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kawad Yatra 2019: Patriotic Passion With Faith
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित मध्य प्रदेश तक के कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कुछ जगहों पर शिविर भी शुरू हो गए हैं। हालांकि बहुत से शिविर 23 से 25 जुलाई के मध्य आरंभ होंगे। कांवड़ियों में आस्था के साथ देशभक्ति का जुनून भी है। देखें ये तस्वीरें: - 


 
Kawad Yatra 2019: Patriotic Passion With Faith
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

हाईवे से गुजर रहे दिल्ली के कांवड़ियों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। शिवम ने बताया कि वह दूसरी बार श्रावण की कांवड़ ला रहा है। हालांकि पूर्व में वह अपने माता पिता के साथ कांवड़ लाया था। इस बार वह अपने भाई के साथ कांवड़ लेकर आ रहा है। उधर, सूरज और देवेश ने बताया कि वे दिल्ली में शिविर लगाते हैं। जिसके लिए वे गंगाजल लेकर जा रहे हैं। 


 
Kawad Yatra 2019: Patriotic Passion With Faith
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

कुछ लोग हाईवे से झांकी कांवड़ लेकर भी गुजरे। जिसमें दो पिलर के बीच में शिवलिंग सजाया गया था। कांवड़ियों की पोशाक में ज्यादातर शिवभक्तों की टीशर्ट में केसरिया रंग था और उसमें तिरंगा छपा था। कुछ कांवड़ ऐसी भी थीं जिन्हें अलग ही अंदाज में सजाया है। इनमें स्टील का प्रयोग किया गया है और थाली लगी हुई है। साथ ही उसमें गंगाजल के साथ प्रसाद भी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kawad Yatra 2019: Patriotic Passion With Faith
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अति संवेदशील गांवों में अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। दूसरे जनपदों से पुलिस फोर्स पहुंच गया है। कांवड़ मार्गो पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जगह जगह वॉच टॉवर बनाए गए हैं। पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन
Kawad Yatra 2019: Patriotic Passion With Faith
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह लगे शिविरों में शिवभक्तों की सेवा भक्तिभाव से की जा रही है। सोमवार को हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और राजस्थान के कांवड़िए जल लेकर लौटते नजर आए। मंगलवार सुबह धूप होने की वजह से उमस भरी गर्मी रही लेकिन गर्मी का कोई असर शिवभक्तों पर नजर नहीं आया और वह हर-हर महादेव एवं बोल बम, बम-बम के जयकारों के साथ शिवालयों की ओर बढ़ते चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed