{"_id":"5b683ff64f1c1b913e8b582f","slug":"kavad-yatra-saveral-looks-of-lord-shiva-seen-on-highway-see-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंधों पर कांवड़ पांव में घुंघरू की झंकार, हाईवे पर दिखे शिव के सौ अवतार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधों पर कांवड़ पांव में घुंघरू की झंकार, हाईवे पर दिखे शिव के सौ अवतार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 06 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
पग घुंघरू बांध चल पड़े हैं शिवभक्त आस्था की डगर पर। मन और मंदिर में जली है भक्ति की अखंड ज्योति। कंधों पर कांवड़ और पांव में घुंघरू की झंकार का संगम कांवड़ यात्रा को पूरी तरह संगीतमय बना रहा है। सुर-ताल का ऐसा संगम बन रहा है कि श्रावण माह हो रहा है मन भावन। जी हां, हरिद्वारा से जल लेकर लौट रहीं शिवभक्तों की टोलियां जब हाईवे से गुजरीं तो एक अलग ही छटा उभर आई। आस्था में लीन कांवड़ियों में जहां अलग-अलग रंग रूप में सजे नजर आ रहे हैं। वहीं खूबसूरत झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
जितना सुंदर और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के डग भरने का अंदाज है, उतना ही सुंदर उनके पांव में बंधे घुंघरूओं से निकलता संगीत भी। इसके साथ ही बम-बम की ध्वनि पूरे माहौल को शिव की भक्ति से सराबोर कर देती है।
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़िया जहां पंक्तिबद्ध होकर डग भर रहे हैं, तो उनके पैरों पर बंधे घुंघरू छन-छन-छन की झंकार से मधुर संगीत पैदा कर रहे हैं। यह संगीत अनेकों वाद्यों में पिरोये संगीत को भी मात दे रहा है। एकदम अद्भुत अलौकिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
सावन माह की इस पवित्र यात्रा के बीच-बीच में कांवड़ियों की बम-बम भोले,हर-हर महादेव के जयकारे हैं, जो इसे और भी अद्भुत बना रहे हैं। इस अद्भुत छटा ने सब कुछ शिवमय कर दिया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्घालुओं का जज्बा भी देखने लायक है। कई महिला शिव भक्त काफी भारी और लंबी चौड़ी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।