फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दरिंदों को फांसी देकर पिता का ये सपना पूरा करेगा पुश्तैनी जल्लाद पवन, कही ये बड़ी बात

Wed, 08 Jan 2020 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jan 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
jallad pawan will fulfill his fathers dream by hanging Nirbhaya case four convicts
jallad pawan - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के चारों दोषियों के दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मौत के वारंट जारी कर दिए। इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ से पवन जल्लाद की सेवाएं लेने की अनुमति मांगी है। वहीं अनुमति मिलते ही जल्लाद पवन कुमार के चेहरे पर खुशी चमक रही है। जल्लाद पवन अपने जीवन में पहली बार किसी दोषी को फांसी देंगे। लेकिन फांसी देने से पहले क्या है उनका कहना आइए जानते हैं: -



jallad pawan will fulfill his fathers dream by hanging Nirbhaya case four convicts
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को जैसे ही निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी हुआ। मेरठ के पवन जल्लाद दिल्ली जाने की तैयारी में जुट गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं चारों दोषियों को फांसी देने का हौसला रखता हूं। मैं पूरी तरह तैयार हूं। सरकारी आदेश मिलते ही मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा।  

 
 
jallad pawan will fulfill his fathers dream by hanging Nirbhaya case four convicts
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

मुझे बड़ा सुकून मिलेगा
गौरतलब है कि खुद पांच बेटियों के पिता जल्लाद पवन कुमार देश की बेटी निर्भया के दरिंदों को फांसी देने के लिए उत्सुक हैं। एक सवाल पर पवन ने कहा कि जल्लाद के साथ ही पांच बेटियों का पिता होने के नाते मुझे ऐसे दरिंदों को फांसी देने से बड़ा सुकून मिलेगा। उस बेटी के परिजनों को भी सुकून मिलेगा, जिसके साथ इन दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की थी। साथ ही यह समाज में कड़ा संदेश भी जाएगा कि इस तरह के कृत्यों की सजा सिर्फ मौत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jallad pawan will fulfill his fathers dream by hanging Nirbhaya case four convicts
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

पिता का सपना पूरा करूंगा
पवन जल्लाद ने बताया कि वह बचपन से ही अपने दादा कल्लू जल्लाद और पिता मम्मू जल्लाद से फांसी देने के किस्से सुनता था। पिता की अंतिम इच्छा थी कि वह कसाब को फांसी लगाते। लेकिन वह पूरी नहीं हुई। पिता चाहते थे कि दरिंदों को फांसी पर लटकाया जाए। मैं ऐसे दरिंदों को फांसी लगाकर पिता की इच्छा पूरी करूंगा।

विज्ञापन
jallad pawan will fulfill his fathers dream by hanging Nirbhaya case four convicts
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पवन एक पुश्तैनी जल्लाद हैं। उनके दादा और पिता भी जल्लाद थे। बताते हैं कि उनके पिता जब फांसी देने जाते थे तो उन्हें देखकर लोग डर जाते थे। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार फकीरा जल्लाद तो इतना काला था कि वह फांसी देने जाता था तो काले वस्त्र पहनता था जो खुद को यमराज की तरह प्रदर्शित करता था। इसी तरह जल्लाद पवन के पिता की भी तोंद बाहर निकली हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed