निर्भया के चारों दोषियों के दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मौत के वारंट जारी कर दिए। इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ से पवन जल्लाद की सेवाएं लेने की अनुमति मांगी। इस पर उत्तर प्रदेश के जेल राज्य मंत्री ने मेरठ जेल प्रशासन को जल्लाद पवन को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल भेजने की अनुमति दे दी है।
निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने आखिर मेरठ से क्यों बुलाया गया जल्लाद पवन, ये है असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के पवन जल्लाद ने कहा कि मुझे पता चला है कि चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी। अगर मुझे चारों को फांसी देने के लिए बुलाया जाता है तो मैं पूरी तरह तैयार हूं। पवन ने कहा कि फांसी देने वाले कई तैयारियां की जाती हैं। जिस जेल में फांसी लगाई जाएगी, वहां फांसी देने वाले रस्से और तख्त की जांच की जाएगी। जिन दोषियों को फांसी देनी है, उनका वजन भी लिया जाएगा, जिसके अनुसार ही रस्सा बनाया जाएगा।
पवन ने बताया कि उन्हें 16 दिसंबर को तैयार रहने को कहा गया था। इसकी मुझे मौखिक सूचना दी गई थी। लेकिन अब जब जेल प्रशासन को अनुमति मिल गई है तो मैं बस आदेश मिलने का इंतजार कर रहा हूं। अब मुझे जैसे ही सूचना मिलेगी, मैं उन्हें फांसी देने पहुंच जाऊंगा।
बता दें कि देश में केवल दो ही जल्लाद है। एक मेरठ में और दूसरा लखनऊ में। लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ से जल्लाद पवन कुमार की डिमांड क्यों कि इसके सवाल पर जल्लाद पवन कुमार ने बताया कि लखनऊ में भी एक जल्लाद है। वह आजकल बीमार चल रहा है।
यही कारण है कि चारों दोषियों को फांसी देने के लिए मेरी सेवाएं लेने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने पत्र लिखा। पवन ने कहा कि मैं अकेला इतनी हिम्मत और हौसला रखता हूं कि चारों दोषियों को एकसाथ फांसी लगा सकता हूं।
जेल प्रशासन के पास आया था पत्र
बता दें कि जिला कारागार मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि दिसंबर माह में कारागार महानिदेशक लखनऊ से पत्र आया था। जिसमें पवन जल्लाद को तैयार रखने के लिए कहा गया था। हमने जवाब भेज दिया था। अब मुख्यालय से आदेश मिल गया है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।