फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: तकनीक में भी आसमान छू रहीं बालिकाएं, युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणास्रोत

Tue, 11 Oct 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Oct 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
International Girl Child Day: Girls skyrocketing in technology too, becoming a source of inspiration for youth
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
माना जाता है कि तकनीक और विज्ञान पुरुषों के वर्चस्व का क्षेत्र है, यहां महिलाएं पर्याप्त नहीं हैं। वर्तमान में स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। तकनीकी के प्रयोग में युवतियों से लेकर स्कूली छात्राएं तक आगे निकल रही हैं। किसी ने एप बनाकर तो किसी ने सोशल मीडिया का प्रयोग कर मानवता की मिसाल पेश की है। विज्ञान में रुचि रखने वाली बालिकाओं की संख्या बढ़ी है। वह शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सशक्त बालिकाएं अब इस दौर की प्रेरणास्रोत बनकर सामने आ रही हैं। न सिर्फ खेलों में बल्कि अन्य विषयों में भी बालिकाओं का प्रदर्शन शानदार है।


यह भी पढ़ें: Meerut: दीपक हत्याकांड मामले में एसआईटी गठित, एएसपी व सीओ होंगे शामिल

इसलिए मनाया जाता है दिवस 
विश्व भर में युवा लड़कियों की आवाज को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 
International Girl Child Day: Girls skyrocketing in technology too, becoming a source of inspiration for youth
डॉ. कृति त्यागी, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में आलू पर शोध कर रहीं डॉ. कृति 
राजेंद्र नगर निवासी युवा वैज्ञानिक डॉ. कृति त्यागी को अमेरिका की मिनेसौटा यूनिवर्सिटी ने आलू के रोगों पर शोध करने के लिए पोस्ट डॉक्टरेट फेलोशिप प्रदान की है। फंगस व बैक्टीरिया से आलू को बचाने के लिए मिनेसौटा यूनिवर्सिटी ने भारत से डा. कृति को चुना है।

पिता नरेश त्यागी ने बताया कि कृति ने 12 सितंबर को मिनेसौटा यूनिवर्सिटी पहुंचकर शोध कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च में चावल को शीथ ब्लाईट बीमारी से बचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। अभी तक कृति के छह शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। 

International Girl Child Day: Girls skyrocketing in technology too, becoming a source of inspiration for youth
केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अवनि, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया का प्रयोग कर की मदद
केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अवनि ने कोरोना काल में कोविड सहायता केंद्र नाम से व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर लाखों लोगों तक सहायता पहुंचाई। उन्होंने बताया कि उस वक्त के हालात देख दो दोस्तों के साथ मिलकर ग्रुप शुरू किया।

हर दिन ग्रुप में लोग जुड़ते गए। अस्पताल में बेड, रक्त की जरूरत या अन्य मदद के लिए मैसेज आते गए। उन मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर वैरीफाइड लोगों से मदद पहुंचाई। अभी तक ग्रुप सक्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Girl Child Day: Girls skyrocketing in technology too, becoming a source of inspiration for youth
गौरांगी गर्ग, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

गौरांगी बनीं कंप्यूटर गर्ल 
एमपीजीएस शास्त्रीनगर की छात्रा गौरांगी गर्ग को कंप्यूटर गर्ल के नाम से जाना जाता है। सात साल की उम्र में उन्होंने कंप्यूटर की सभी शॉर्ट कीज पर कमांड हासिल कर ली। वह बगैर माउस के कंप्यूटर को सभी कमांड देती हैं। फिलहाल गौरांगी 11 वर्ष की हैं और तकरीबन सभी सॉफ्टवेयर की जानकारी रखती हैं। इस प्रतिभा के लिए उन्हें कक्षा में शिक्षकों से प्रोत्साहन मिलता है।

विज्ञापन
International Girl Child Day: Girls skyrocketing in technology too, becoming a source of inspiration for youth
डिंपल दिनकर पाटिल, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

डिंपल ने एल्जाइमर रोग पर बनाया एप 
आर्मी पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा डिंपल दिनकर पाटिल ने एल्जाइमर (भूलने की बीमारी) का समाधान डिजिटल माध्यम से खोज निकाला। उन्होंने इस बीमारी के लिए ‘ब्रेनी’ एप डेवलप किया है।

डिंपल ने बताया कि उनकी दादी एल्जाइमर से पीड़ित है। उन्हें देखकर ही एप बनाने का विचार आया। एप को यूनेस्को के सामने भी प्रदर्शित कर मेंबरशिप ली है। जल्द ही एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध होगा। इसके पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है। डिंपल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी रुचि रखती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed